इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर टैग की मदद से अपने नोट्स व्यवस्थित करें

नोट्स ऐप में, आप अपने नोट्स वर्गीकृत और व्यवस्थित करने के तेज़ और लचीले तरीक़े के रूप में टैग इस्तेमाल कर सकते हैं। आप किसी नोट में एक या अधिक टैग जोड़ सकते हैं, जैसे कि #shopping और #work और टैग ब्राउज़र या स्मार्ट फ़ोल्डर का इस्तेमाल करके, फ़ोल्डर में अपने नोट्स आसानी से खोज और फ़िल्टर कर सकते हैं।

नोट्स में टैग जोड़ें

किसी नोट में टैग जोड़ने के लिए, # के बाद टैग का नाम टाइप करें, फिर टैग को सक्रिय करने के लिए इसके आगे स्पेस जोड़ें। सक्रिय टैग पीले रंग के हो जाते हैं। आप कीबोर्ड के ऊपर स्थित मेन्यू से भी मौजूदा टैग चुन सकते हैं। टैग केवल एक शब्द के हो सकते हैं, लेकिन आप शब्दों को जोड़ने के लिए डैश और अंडरस्कोर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप अपना टैग सक्रिय किए बिना नोट सहेजते हैं, तो इसे टैग के रूप में नहीं सहेजा जाएगा। आप किसी नोट में एक से अधिक टैग जोड़ सकते हैं।

नुस्ख़ा : आप किसी नोट में टैग लिखने के लिए अपनी उँगली का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेखांकित टैग पर टैप करें, फिर “टैग में बदलें” पर टैप करें।

टैग वाले नोट्स देखें

फ़ोल्डर सूची के अंत में टैग सेक्शन के नीचे निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • टैग वाले सभी नोट्स देखें : सभी टैग पर टैप करें।

  • विशेष टैग वाले नोट्स देखें : एक या अधिक टैग पर टैप करें; किसी टैग को शामिल न करने के लिए, टैग पर तब तक टैप करें, जब तक कि नाम से होते हुए जाने वाली एक लाइन न दिखे। फिर किसी एक या सभी चुने गए टैग से मेल खाने वाले नोट्स देखने का विकल्प चुनें।

किसी टैग का नाम बदलें या डिलीट करें

इनमें से कोई एक काम करें :

  • फ़ोल्डर सूची के अंत में टैग सेक्शन के नीचे किसी टैग को टच और होल्ड करें, फिर “टैग का नाम बदलें” या “टैग डिलीट करें” पर टैप करें।

  • संपादित करें (फ़ोल्डर सूची के शीर्ष पर) पर टैप करें, नीचे टैग तक स्क्रोल करें, फिर किसी टैग का नाम बदलने के लिए उस पर टैप करें या डिलीट करें बटन पर टैप करें।

जब आप कोई टैग डिलीट करते हैं, तो इसे उन सभी स्मार्ट फ़ोल्डर से हटा दिया जाता है जो इस टैग का इस्तेमाल करते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.