इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

अपनी कार में iPhone पर Siri का इस्तेमाल करें

CarPlay, Siri वॉइस कंट्रोल का इस्तेमाल करता है, ताकि आप जो चाहें वह पूछ सकें। आप CarPlay को कंट्रोल करने के लिए, अपनी कार के बिल्टइन कंट्रोल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप iPhone को देखे या छुए बिना अपने iPhone के फ़ीचर नियंत्रित करने के लिए, Siri Eyes Free (चुनिंदा कारों में उपलब्ध) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

CarPlay पर Siri का इस्तेमाल करें

  1. Siri के बीप करने तक इनमें से एक काम करें :

    • अपनी स्टियरिंग व्हील पर वॉइस कमांड बटन को दबाए रखें।

    • CarPlay को प्रदर्शित करने वाली टचस्क्रीन पर डैशबोर्ड बटन या होम बटन को टच करके दबाए रखें।

    • सपोर्ट करने वाले वाहनों में Siri को सक्रिय करने के लिए आप "Hey Siri" भी कह सकते हैं।

  2. सवाल पूछने या कोई टास्क करने के लिए Siri का इस्तेमाल करें।

    Siri: अपने iPhone पर Siri सक्रिय करें, फिर आप जो अनुरोध कर सकते हैं, नीचे उनसे जुड़े कुछ विचार देखें।

    • “नज़दीक़ी कॉफ़ी शॉप के दिशानिर्देश बताओ”

    • “Eliza Block को कॉल करो”

    • “इसके जैसे और गाने चलाओ”

    • “मुझे नक़्शा दिखाओ”

    • “मेरी अगली मीटिंग कौन-सी है?”

    • “आज का मौसम कैसा है?”

    • “जब मैं घर पहुँच जाऊँ, तो याद दिलाना कि मुझे अपना छाता पैक करना है”

    नुस्ख़ा : इस बात का इंतज़ार किए बिना कि Siri यह नोटिस करे कि आपने बात करना बंद कर दिया है, बोलते समय स्टीयरिंग व्हील पर वॉइस कमांड बटन को दबाकर रखें, फिर अपनी बात ख़त्म होने के बाद इसे छोड़ दें।

    Siri से CarPlay में ऐसे सुझाव भी मिल सकते हैं कि आपको आगे क्या करना चाहिए, जैसे कि घर पहुँचने पर गैरेज का दरवाज़ा ऑपरेट करना या अपनी अगली मीटिंग के लिए ड्राइव करना। Siri सुझाव चालू या बंद करें देखें।

Siri Eyes Free का इस्तेमाल करें

iPhone को अपनी कार से कनेक्ट करने के लिए, Bluetooth® का इस्तेमाल करें (अगर ज़रूरी है, तो अपनी कार के साथ आई हुई यूज़र गाइड देखें)। Siri को ऐक्टिवेट करने के लिए, अपने स्टीयरिंग व्हील पर वॉइस कमांड बटन को तब तक दबाकर रखें जब तक कि आपको Siri टोन न सुनाई दे, फिर अनुरोध करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.