इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर अपने संपर्कों का ऐक्सेस नियंत्रित करें

iPhone पर, यह आप नियंत्रित करते हैं कि ऐप आपके किन संपर्कों को ऐक्सेस कर सकता है। पहली बार जब कोई ऐप आपके संपर्क ऐक्सेस करना चाहता है, तो आपको स्पष्टीकरण के साथ ऐप से एक अनुरोध प्राप्त होता है। उदाहरण के लिए, कोई संदेश ऐप आपके उन दोस्तों को ढूँढने के लिए आपके संपर्क ऐक्सेस करने के बारे में पूछ सकता है जो समान ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐप का अनुरोध स्वीकार या अस्वीकार करने के बाद, चुनें कि ऐप किन संपर्कों को ऐक्सेस कर सकता है। आप बाद में दिया गया ऐक्सेस हमेशा बदल सकते हैं।

  1. सेटिंग  > गोपनीयता और सुरक्षा पर जाएँ।

  2. संपर्क पर टैप करें, फिर ऐप पर टैप करें।

  3. चुनें कि आप ऐप को अपने संपर्कों का कितना ऐक्सेस दे रहे हैं (संपर्क ऐक्सेस के नीचे)।

  4. अगर आप सीमित ऐक्सेस दे रहे हैं, तो अलग-अलग संपर्क चुनने के लिए चयनित संपर्क संपादित करें पर टैप करें।

    अलग-अलग संपर्क चुनें या न चुनें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.