इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर अन्य स्थानों का मौसम जाँचें

दुनिया भर के किसी भी स्थान के लिए मौसम की जाँच करें और अपनी सूची में सहेजे गए स्थानों के पूर्वानुमान तुरंत ऐक्सेस करें।

वर्तमान समय, तापमान, पूर्वानुमान तथा उच्च और निम्न तापमान वाले शहरों की सूची दिखाता हुआ मौसम ऐप। स्क्रीन के सबसे नीचे “खोज फ़ील्ड” और ऊपरी-दाएँ कोने में “अधिक” बटन मौजूद है।

अन्य स्थान के लिए खोजें

  1. अपने iPhone पर मौसम ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के निचले दाएँ कोने में जाकर, स्थान सूची बटन पर टैप करें।

  3. स्क्रीन के ऊपर या नीचे मौजूद “खोज फ़ील्ड” पर टैप करें, फिर शहर, आस-पड़ोस या स्थान का नाम दर्ज करें।

    नुस्ख़ा : खोज परिणामों में अपने घर और कार्यस्थल देखने के लिए, सेटिंग्ज़  > ऐप्स > मौसम ऐप पर जाएँ, फिर घर और कार्यस्थल को चालू करें। साथ ही, मौसम ऐप के लिए स्थान सेवा चालू करना पक्का करें।

  4. पूर्वानुमान प्रदर्शित करने के लिए, खोज परिणामों में जाकर स्थान पर टैप करें।

  5. इनमें से कोई एक काम करें :

    • अपनी सूची में स्थान जोड़ें : जोड़ें बटन पर टैप करें।

    • स्थान जोड़े बिना सूची पर वापस जाएँ : बंद करें बटन पर टैप करें, फिर दोबारा बंद करें बटन पर टैप करें।

आपने अपनी सूची में जो स्थान जोडे हैं, वहाँ के मौसम की जाँच करने के लिए, कोई स्थान देखते समय बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें या स्थान सूची बटन पर टैप करें, फिर किसी स्थान पर टैप करें।

जब आप समान Apple खाते में साइन इन होते हैं, तो आपकी स्थानों की सूची आपके सभी डिवाइस में अप-टू-डेट रहती है।

नोट : आस-पड़ोस के खोज परिणाम सभी स्थानों में उपलब्ध नहीं हैं।

मौसम नक़्शे से स्थान जोड़ें

  1. अपने iPhone पर मौसम ऐप पर जाएँ।

  2. पूर्वानुमान और स्थितियों की जाँच करते समय, स्क्रीन के निचले-बाएँ कोने में मौजूद मौसम नक़्शा बटन पर टैप करें, फिर मौसम नक़्शे का स्थान बदलें

  3. उस स्थान को टच और होल्ड करें जहाँ आप स्थान जोड़ना चाहते हैं, फिर जोड़ें बटन पर टैप करें।

अपनी सूची में स्थानों को फिर से व्यवस्थित करें

  1. अपने iPhone पर मौसम ऐप पर जाएँ।

  2. अपनी सूची प्रदर्शित करने के लिए, स्थान सूची बटन पर टैप करें।

  3. किसी स्थान को टच और होल्ड करें, फिर उसे ऊपर या नीचे ले जाएँ।

अपनी सूची से कोई स्थान हटाएँ

  1. अपने iPhone पर मौसम ऐप पर जाएँ।

  2. अपनी सूची प्रदर्शित करने के लिए, स्थान सूची बटन पर टैप करें।

  3. स्थान पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर हटाएँ बटन पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.