इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर नक़्शा में मार्ग ओवरव्यू या मोड़ की सूची देखें

ड्राइविंग, साइक्लिंग, परिवहन और पैदल चलने के लिए दिशानिर्देश का पालन करते हुए, आप अपने मार्ग का ओवरव्यू और आगामी मोड़ की सूची पा सकते हैं।

किसी मार्ग के टर्न-बाय-टर्न दिशानिर्देश सूची में दिखाए गए हैं।

अपने मार्ग का ओवरव्यू पाएँ

आप आरंभिक बिंदु से लेकर गंतव्य तक का पूरा मार्ग स्क्रीन पर देखने के लिए ज़ूम आउट कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. दिशानिर्देश पाएँ

  3. ओवरव्यू मोड बटन पर टैप करें।

टर्न-बाय-टर्न दिशानिर्देश पर वापस जाने के लिए, टर्न-बाय-टर्न मोड बटन पर टैप करें।

आगामी दिशानिर्देश की सूची देखें

  1. अपने iPhone पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. दिशानिर्देश पाएँ

  3. जाएँ बटन को छोड़कर मार्ग कार्ड पर कहीं भी टैप करें।

  4. अधिक दिशानिर्देश देखने के लिए नीचे की ओर स्क्रोल करें।

  5. आप जब समाप्त कर लें, तो बंद करें बटन पर टैप करें।

कई मार्ग विकल्पों वाला कोई कार्ड।

किसी के साथ मार्ग शेयर करें

  1. अपने iPhone पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. दिशानिर्देश पाएँ

  3. जाएँ बटन को छोड़कर मार्ग कार्ड पर कहीं भी टैप करें।

  4. कार्ड के नीचे की ओर स्क्रोल करें, “शेयर करें” पर टैप करें, फिर मार्ग शेयर करने का तरीक़ा चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.