इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर वॉलपेपर बदलें

iPhone पर, आप लॉक स्क्रीन और होम स्क्रीन के वॉलपेपर बदल सकते हैं। आप सेटिंग्ज़ में जाकर या अपनी लॉक स्क्रीन से वॉलपेपर गैलरी की मदद से, वॉलपेपर सेट कर सकते हैं। कस्टम iPhone लॉक स्क्रीन बनाएँ देखें।

होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन पर वर्तमान वॉलपेपर को कस्टमाइज़ करने के लिए और वॉलपेपर बदलने के लिए “नया वॉलपेपर जोड़ें” बटन के साथ वॉलपेपर सेटिंग्ज़ स्क्रीन।
  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. वॉलपेपर पर टैप करें, “नया वॉलपेपर जोड़ें” पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • अपना वॉलपेपर डिज़ाइन करने के लिए वॉलपेपर गैलरी के शीर्ष पर दिए गए तस्वीर, ईमोजी या रंग जैसे किसी बटन पर टैप करें।

    • फ़ीचर किए गए किसी एक सेट में से वॉलपेपर का कोई विकल्प चुनें (उदाहरण के लिए, प्रकृति)।

    नोट : अगर आपको वॉलपेपर का कोई ऐसा विकल्प दिखाई नहीं देता जिसका आप इस्तेमाल करना चाहते हैं (उदाहरण के लिए, मौसम या खगोल), तो अधिक विकल्प देखने के लिए नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर अपनी पसंद के विकल्प के नीचे “डाउनलोड करें” पर टैप करें।

  3. जोड़ें पर टैप करें, फिर निम्नलिखित से कोई एक काम करें :

    • लॉक स्क्रीन और होम स्क्रीन दोनों पर वॉलपेपर का इस्तेमाल करना चुनें : वॉलपेपर पेयर के रूप में सेट करें पर टैप करें।

    • होम स्क्रीन में बदलाव करें: “होम स्क्रीन कस्टमाइज़ करें” पर टैप करें। वॉलपेपर का रंग बदलने के लिए किसी रंग पर टैप करें, कोई कस्टम तस्वीर इस्तेमाल करने के लिए “कोई तस्वीर चुनें” बटन पर टैप करें। इसके अलावा, वॉलपेपर को ब्लर करने के लिए “ब्लर” चुनें, ताकि ऐप्स अच्छे से दिखाई दें।

नुस्ख़ा : आप अपनी लॉक स्क्रीन को किसी विशिष्ट फ़ोकस से लिंक करके अपने वॉलपेपर को ऑटोमैटिकली बदलने के लिए सेट कर सकते हैं। (कोई फ़ोकस अपनी लॉक स्क्रीन पर लिंक करें देखें।) जब आप उस फ़ोकस पर स्विच करते हैं, तब आपका वॉलपेपर ऑटोमैटिकली स्विच होता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.