इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर FaceTime में ऑडियो कॉल टूल का इस्तेमाल करें

अगर आपको FaceTime ऑडियो कॉल के दौरान होल्ड पर रखा जाता है, तो आप लाइव एजेंट के उपलब्ध होने पर सूचना पाने के लिए होल्ड असिस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कुछ देशों और क्षेत्रों में, आप एक अन्य व्यक्ति से बात करते समय FaceTime ऑडियो कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं और नोट्स ऐप में कॉल की ट्रांस्क्रिप्ट देख सकते हैं।

“होल्ड असिस्ट” का इस्तेमाल करें

जब आपको FaceTime ऑडियो कॉल के दौरान होल्ड पर रखा जाता है, तो आप लाइव एजेंट के उपलब्ध होने पर सूचना पाने के लिए होल्ड असिस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जब होल्ड पर न हों, तो सूचना पाएँ देखें।

नोट : “होल्ड असिस्ट” की सुविधा सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें।

कोई ऑडियो कॉल रिकॉर्ड करें

शुरू करने से पहले, यह देखने के लिए iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें कि क्या आपकी भाषा और क्षेत्र में कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। साथ ही, यह सुनिश्चित करें कि अन्य कॉल सहभागी रिकॉर्ड किए जाने के लिए तैयार है।

  1. FaceTime ऐप में वन-टू-वन ऑडियो कॉल के दौरान “अधिक” बटन पर टैप करें, फिर कॉल रिकॉर्डिंग पर टैप करें।

    दोनों कॉल सहभागियों को एक नोटिस सुनाई देता है कि कॉल रिकॉर्ड की जा रही है।

  2. रिकॉर्डिंग रोकने के लिए “रोकें” बटन पर टैप करें।

    अगर रोकें बटन दिखाई नहीं देता है, तो अधिक बटन पर टैप करें, फिर कॉल रिकॉर्डिंग के आगे “रोकें” पर टैप करें। कॉल समाप्त करने पर भी कॉल रिकॉर्डिंग रुक जाती है।

कॉल रिकॉर्डिंग ऑटोमैटिकली नोट्स ऐप में कॉल रिकॉर्डिंग फ़ोल्डर में सहेजी जाती हैं।

कॉल रिकॉर्डिंग चलाएँ

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. कॉल रिकॉर्डिंग फ़ोल्डर में से कोई नोट चुनें, फिर “चलाएँ” बटन पर टैप करें।

कॉल ट्रांसक्रिप्ट देखें

चुने गए क्षेत्र और भाषाओं में, आप रिकॉर्ड की गई कॉल की ट्रांस्क्रिप्ट नोट्स ऐप में देख सकते हैं। हो सकता है कि ट्रांसक्रिप्ट तुरंत उपलब्ध न हो। आपको एक संदेश दिखाई दे सकता है कि ट्रांसक्रिप्शन प्रगति में है।

नोट : किसी ट्रांसक्रिप्शन पर भरोसा करने से पहले, उसकी सटीकता सत्यापित करें। हो सकता है कि यह वार्तालाप का सही प्रतिनिधित्व न करे।

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. कॉल रिकॉर्डिंग फ़ोल्डर में से कोई नोट चुनें, फिर ट्रांसक्रिप्ट बटन पर टैप करें।

    नोट : बोले गए शब्द, समर्थित भाषाओं में ऑटोमैटिकली ट्रांसक्राइब किए जाते हैं। अगर आपको ट्रांसक्रिप्ट नहीं दिखाई देती है, तो इसका मतलब है कि आपका iPhone न्यूनतम आवश्यकताएँ पूरी नहीं करता या समर्थित भाषा का पता नहीं लगाता है।

    ट्रांसक्रिप्ट में प्रत्येक कथन के स्पीकर की पहचान की जाती है।

  3. ट्रांसक्रिप्ट देखते समय, आप निम्नलिखित में से कोई एक काम कर सकते हैं :

    • ऑडियो किसी विशिष्ट पॉइंट से चलाएँ : उस टेक्स्ट को चुनें जिसे आप सुनना चाहते हैं।

    • ट्रांसक्रिप्ट खोजें : अधिक बटन पर टैप करें, फिर ट्रांसक्रिप्ट में ढूँढें पर टैप करें।

    • ट्रांसक्रिप्ट कॉपी करें : अधिक बटन पर टैप करें, फिर ट्रांसक्रिप्ट को नोट में जोड़ें या ट्रांसक्रिप्ट कॉपी करें चुनें।

    • ऑडियो रिकॉर्डिंग सहेजें या डिलीट करें : “अधिक” बटन पर टैप करें, फिर “ऑडियो को फ़ाइल में जोड़ें” या “डिलीट करें” चुनें।

      नोट : ऑडियो रिकॉर्डिंग डिलीट करने पर ट्रांसक्रिप्ट भी डिलीट हो जाती है।

    • रिकॉर्डिंग का वेवफ़ॉर्म देखें :  ट्रांसक्रिप्ट छिपाएँ बटन पर टैप करें।

Apple Intelligence* चालू होने पर, आप रिकॉर्ड की गई FaceTime कॉल को सारांशित कर सकते हैं। नोट्स में Apple Intelligence का इस्तेमाल करें देखें।

कॉल रिकॉर्डिंग बंद करें

कॉल रिकॉर्डिंग डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है, लेकिन आप इसे बंद कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर टैप करें, फिर फ़ोन पर टैप करें।

  3. “ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग” पर टैप करें, फिर “ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग” बंद करें।

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.