iPhone पर संदेश में बैकग्राउंड जोड़ें

आप iMessage वार्तालाप में एक बैकग्राउंड जोड़ सकते हैं। वार्तालाप में मौजूद अन्य लोग भी अपने डिवाइस में बैकग्राउंड देखते हैं और समूह का बैकग्राउंड बदल सकते हैं।

नोट : वार्तालाप बैकग्राउंड जोड़ने, देखने या बदलने के लिए, यह आवश्यक है कि आप iOS 26, iPadOS 26, macOS Tahoe, watchOS 26, visionOS 26 या बाद के संस्करण पर iMessage का इस्तेमाल करें।

संदेश वार्तालाप जिसमें एक बैकग्राउंड है।

डायनैमिक बैकग्राउंड इस्तेमाल करें

  1. अपने iPhone पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. उस वार्तालाप पर जाएँ जिसमें आप बैकग्राउंड जोड़ना चाहते हैं।

  3. वार्तालाप के शीर्ष पर मौजूद संपर्क या समूह आइकॉन पर टैप करें, फिर बैकग्राउंड पर टैप करें।

  4. रंग, आकाश, जल या ऑरोरा पर टैप करें।

  5. कोई विकल्प चुनने के लिए बाईं ओर स्वाइप करें।

    नुस्ख़ा : रंग के लिए, सबसे नीचे के कोनों में स्वॉच पर टैप करके रंग ऐडजस्ट करें।

  6. अपने वार्तालाप में बैकग्राउंड जोड़ने के लिए “पूर्ण” बटन पर टैप करें।

किसी तस्वीर को बैकग्राउंड के रूप में इस्तमाल करें

  1. अपने iPhone पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. उस वार्तालाप पर जाएँ जिसके बैकग्राउंड में आप तस्वीर जोड़ना चाहते हैं।

  3. वार्तालाप के शीर्ष पर मौजूद संपर्क या समूह आइकॉन पर टैप करें, फिर बैकग्राउंड पर टैप करें।

  4. तस्वीर पर टैप करें, फिर अपनी लाइब्रेरी से कोई तस्वीर टैप करके चुनें।

    नुस्ख़ा : अगर किसी व्यक्ति ने कोई ऐसी तस्वीर शेयर की हो जिसे आप बैकग्राउंड के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो संदेश में मौजूद तस्वीर को टच और होल्ड करें, फिर “बैकग्राउंड के रूप में सेट करें” पर टैप करें।

  5. इनमें से कोई एक काम करें :

    • इमेज क्रॉप करें : पिंच इन या पिंच आउट करें।

    • रंग हटाएँ : ब्लैक ऐंड ह्वाइट दिखाई देने तक बाईं ओर स्वाइप करें।

    • कोई रंग फ़िल्टर लागू करें : ड्यूओटोन या कलर वॉश दिखाई देने तक बाईं ओर स्वाइप करें, फिर पैलेट बदलने के लिए रंग स्वॉच पर टैप करें।

  6. अपने वार्तालाप में बैकग्राउंड जोड़ने के लिए “पूर्ण” बटन पर टैप करें।

आप वार्तालाप ऐसे सेट कर सकते हैं कि जब आप उन पर वापस आएँ, तो बैकग्राउंड दिखें। सेटिंग > ऐप्स > संदेश पर जाएँ, फिर “तस्वीर दिखाते हुए शुरू करें” चालू करें।

Apple Intelligence* चालू होने पर, आप Image Playground का इस्तेमाल करके अपने वार्तालाप के बैकग्राउंड के लिए ख़ास इमेज बना सकते हैं। संदेश में Apple Intelligence का इस्तेमाल करना देखें।

नोट : आपके (या आपके परिवार के सदस्य के) iPhone से संवेदनशील कॉन्टेंट वाली बैकग्राउंड इमेज भेजने या प्राप्त होने से पहले आप चेतावनी प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। संवेदनशील कॉन्टेंट के बारे में चेतावनियाँ पाएँ या संवेदनशील इमेज और वीडियो जाँचें देखें।

सादे बैकग्राउंड पर रिवर्ट करें

नोट : बैकग्राउंड हटाने से वार्तालाप में मौजूद सभी सहभागी प्रभावित होते हैं।

  1. अपने iPhone पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. उस वार्तालाप पर जाएँ जिसका बैकग्राउंड आप हटाना चाहते हैं।

  3. वार्तालाप के शीर्ष पर मौजूद संपर्क या समूह आइकॉन पर टैप करें, फिर बैकग्राउंड पर टैप करें।

  4. “कोई नहीं” पर टैप करें।

वार्तालाप बैकग्राउंड बंद करें

जब आप वार्तालाप बैकग्राउंड बंद करते हैं, तो वार्तालाप में शामिल अन्य लोग वार्तालाप के लिए चुने गए बैकग्राउंड को अभी भी देख सकते हैं।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर टैप करें, फिर संदेश पर टैप करें।

  3. वार्तालाप बैकग्राउंड बंद करें।

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.