इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर Dynamic Island में लाइव ऐक्टिविटी देखें

समर्थित मॉडल पर, आप होम स्क्रीन के शीर्ष पर या सक्रिय ऐप के शीर्ष पर Dynamic Island में अलर्ट और लाइव ऐक्टिविटी की जाँच कर सकते हैं। जैसे, वॉइस मेमो रिकॉर्डिंग प्रगति पर है, AirDrop कनेक्शन और “नक़्शा” से दिशानिर्देश। जब भी आपका iPhone अनलॉक होता है, तो स्क्रीन के शीर्ष पर Dynamic Island दिखाई देता है।

iPhone 14 Pro होम स्क्रीन, स्क्रीन के शीर्ष पर Dynamic Island में लाइव वॉइस मेमो रिकॉर्डिंग दिखा रही है।

आप Dynamic Island में निम्नलिखित में से कोई एक काम कर सकते हैं :

  • अधिक विवरण देखने के लिए ऐक्टिविटी का विस्तार करें : ऐक्टिविटी टच और होल्ड करें या केंद्र से दाईं या बाईं ओर स्वाइप करें।

  • Dynamic Island और छोटा करने के लिए ऐक्टिविटी संक्षिप्त करें : दाईं या बाईं ओर से केंद्र की ओर स्वाइप करें।

  • दो ऐक्टिविटी के बीच स्विच करें : एक ओर से या दूसरी ओर से स्वाइप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.