इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर सेहत ऐप में अपना डेटा शेयर करें

आप सेहत ऐप में संग्रहित सेहत डेटा (जैसे सेहत अलर्ट और ट्रेंड) को दोस्तों, परिवार और आपकी देखभाल करने वाले अन्य लोगों से शेयर कर सकते हैं।

किसी के साथ सेहत डेटा शेयर करें

जिन लोगों के साथ आप सेहत डेटा शेयर करते हैं, वे भी आपको मिलने वाली सेहत सूचनाएँ देख सकते हैं, जिनमें उच्च हृदय गति और अनियमित गति सूचनाएँ शामिल हैं। आप महत्वपूर्ण ट्रेंड, जैसे ऐक्टिविटी में भारी गिरावट के लिए भी सूचनाएँ शेयर कर सकते हैं।

नोट : किसी के साथ सेहत डेटा शेयर करने के लिए, आपको उन्हें अपने संपर्कों में शामिल करना होगा

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. शेयरिंग पर टैप करें, फिर निम्नलिखित से कोई एक काम करें :

    • पहली बार शेयरिंग सेटअप करें : “किसी के साथ शेयर करें” पर टैप करें।

    • किसी अतिरिक्त संपर्क के साथ शेयर करें : “अन्य व्यक्ति जोड़ें” पर टैप करें, फिर “अगला” पर टैप करें।

  3. अपनी संपर्क सूची में किसी व्यक्ति को ढूँढने के लिए खोज फ़ील्ड का इस्तेमाल करें, फिर उन्हें चुनने के लिए उनकी संपर्क जानकारी पर टैप करें।

  4. “सुझाए गए विषय देखें” या “मैनुअली सेटअप करें” पर टैप करें, फिर शेयर करने के लिए विषय चुनें।

  5. किसी स्क्रीन पर सभी विषयों को देखने के लिए नीचे की ओर स्क्रोल करें, विकल्प चुनें, फिर अगली स्क्रीन देखने के लिए “अगला” पर टैप करें।

  6. “शेयर करें” पर टैप करें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

जब आपका आमंत्रण स्वीकार कर लिया जाता है, तो आपको कोई सूचना प्राप्त होती है।

अपने डॉक्टर के साथ सेहत डेटा शेयर करें

आप अपने डॉक्टर के साथ सेहत डेटा (जैसे हृदय गति, एक्सरसाइज़ मिनट, नींद के घंटे, लैब परिणाम और हृदय की सेहत सूचनाएँ) शेयर कर सकते हैं। डॉक्टर अपने सेहत रिकॉर्ड सिस्टम (केवल अमेरिका में उपलब्ध; उन सिस्टम पर जो सेहत ऐप डेटा को प्रोवाइडर के साथ शेयर करने का समर्थन करते हैं) के भीतर डैशबोर्ड में डेटा देखते हैं।

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के नीचे “शेयरिंग” पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • पहली बार शेयरिंग सेटअप करें : “अपने डॉक्टर के साथ शेयर करें” पर टैप करें।

    • किसी अतिरिक्त प्रोवाइडर के साथ शेयर करें : “अन्य डॉक्टर के साथ शेयर करें” पर टैप करें।

  4. “अगला” पर टैप करें, फिर सुझाए गए प्रोवाइडर में से एक चुनें या अपने प्रोवाइडर को ढूँढने के लिए खोजें का इस्तेमाल करें।

  5. “खाते से कनेक्ट करें” विकल्प दिखाई देने के समय, उस पर टैप करें, उस खाते के पेशेंट वेब पोर्टल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    अपना सेहत डेटा शेयर करने के अलावा, अपने खाते से कनेक्ट करने पर उस खाते के लिए आपके सेहत रिकॉर्ड भी सेहत पर डाउनलोड हो जाते हैं।

  6. अपने डॉक्टर के साथ शेयर करने के लिए विषय चुनें।

  7. किसी स्क्रीन पर सभी विषयों को देखने के लिए नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर अगली स्क्रीन देखने के लिए “अगला” पर टैप करें।

  8. “शेयर करें” पर टैप करें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

उस डेटा की समीक्षा करें या उसे बदलें, जिसे आप अन्य लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के नीचे “शेयरिंग” पर टैप करें।

  3. किसी व्यक्ति या हेल्थकेयर प्रोवाइडर के नाम पर टैप करें।

  4. नीचे स्क्रोल करें, फिर “शेयर किया गया डेटा देखें” पर टैप करें।

  5. बदलाव करें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

किसी संपर्क या प्रोवाइडर के साथ डेटा शेयर करना बंद करें

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के नीचे “शेयरिंग” पर टैप करें।

  3. किसी व्यक्ति या हेल्थकेयर प्रोवाइडर के नाम पर टैप करें।

  4. “शेयरिंग रोकें” या “खाता हटाएँ” पर टैप करें।

नोट : अगर आप किसी के साथ डेटा शेयर करना शुरू करते हैं, तो उन्हें केवल संपर्क से हटाने पर जानकारी शेयर होने से नहीं रुकती है।

ऐप्स और डिवाइस के साथ सेहत और फ़िटनेस डेटा शेयर करें

आप सेहत ऐप की मदद से अन्य ऐप्स को सेहत और फ़िटनेस डेटा शेयर करने की अनुमति दे सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप कोई वर्कआउट ऐप इंस्टॉल करते हैं, तो सेहत में उसका एक्सरसाइज़ डेटा दिखाई दे सकता है। वर्कआउट ऐप अन्य डिवाइस और ऐप्स द्वारा शेयर किए गए डेटा (जैसे आपकी हृदय गति और वज़न) को भी पढ़ सकता है और उसका इस्तेमाल कर सकता है। अगर आपने ऐप सेटअप करते समय ऐप को सेहत के साथ डेटा शेयर करने की अनुमति नहीं दी है, तो आप बाद में अनुमति दे सकते हैं। आप किसी ऐप से अनुमति भी हटा सकते हैं।

हेल्थकेयर प्रोवाइडर से अपने रिकॉर्ड को ऐप्स के साथ शेयर करने के लिए, अपने सेहत रिकॉर्ड को अन्य ऐप्स के साथ शेयर करें देखें।

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. "सारांश" पर टैप करें, फिर शीर्ष पर दाईं ओर अपनी तस्वीर या नाम के पहले अक्षरों पर टैप करें।

  3. गोपनीयता के नीचे, ऐप्स या डिवाइस पर टैप करें।

    स्क्रीन उन आइटम को सूचीबद्ध करती है, जिन्होंने सेहत डेटा के ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है।

  4. किसी आइटम का ऐक्सेस बदलने के लिए, उस पर टैप करें, फिर सेहत ऐप में डेटा लिखने (या उससे डेटा पढ़ने) की अनुमति को चालू या बंद करें।

अपने सेहत और फ़िटनेस डेटा को XML फ़ॉर्मैट में शेयर करें

आप अपने सभी सेहत और फ़िटनेस डेटा को सेहत ऐप से XML फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट कर सकते हैं, जो ऐप्स के बीच डेटा शेयर करने के लिए एक सामान्य फ़ॉर्मैट है।

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. "सारांश" पर टैप करें, फिर शीर्ष पर दाईं ओर अपनी तस्वीर या नाम के पहले अक्षरों पर टैप करें।

  3. “सभी सेहत डेटा एक्सपोर्ट करें” पर टैप करें, फिर अपना डेटा शेयर करने के लिए कोई विधि चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.