इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर Apple News Today सुनें

आप Apple News Today सुन सकते हैं, जो Apple News संपादकों द्वारा होस्ट की गई दिन की मुख्य स्टोरीज़ की ऑडियो ब्रीफ़िंग है। Apple News+ सब्सक्रिप्शन की मदद से, आप News ऐप और पॉडकास्ट ऐप में चुनिंदा Apple News+ स्टोरीज़ के ऑडियो संस्करण भी सुन सकते हैं।

नोट : Apple News, Apple News+ और ऑडियो फ़ीचर सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं। iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें।

Apple News Today चलाएँ

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. ऑडियो टैब पर टैप करें, Apple News Today के किसी एपिसोड पर टैप करें। अधिक एपिसोड देखने के लिए, नीचे की ओर स्क्रोल करें और Apple News पॉडकास्ट के नीचे मौजूद Apple News Today पर टैप करें।

    Apple News Today ब्रीफ़िंग, “अभी सुनें” के नीचे “आज” फ़ीड में भी दिखाई देती हैं।

  3. ऑडियो कंट्रोल के बारे में जानने के लिए ऑडियो स्टोरीज़ चलाएँ देखें।

अगर आप Apple News+ के सब्सक्राइबर नहीं हैं, तो ब्रीफ़िंग समाप्त होने पर Apple News+ ऑडियो स्टोरी का एक प्रीव्यू चलता है।

Apple News Today से नोट्स सूचनाएँ दिखाएँ

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. “फ़ॉलो किया जा रहा है” पर टैप करें, स्क्रीन पर सबसे नीचे की ओर स्वाइप करें, फिर “प्रबंधित करें” के नीचे “सूचनाएँ और ईमेल” पर टैप करें।

  3. Apple News Today के लिए सूचनाएँ चालू करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.