इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर नोट्स का इस्तेमाल करना शुरू करें

अपने विचार तुरंत कैप्चर करने के लिए, नोट्स ऐप का इस्तेमाल करें। आप इमेज और स्केच जोड़ सकते हैं, समीकरण हल कर सकते हैं, चेकलिस्ट बना सकते हैं या दस्तावेज़ भी स्कैन कर सकते हैं। साथ ही, iCloud की मदद से, आप चाहे कहीं भी जाएँ, आपके नोट्स सभी डिवाइस पर अप-टू-डेट रहते हैं।

किसी यात्रा की योजना बनाने के लिए एक नोट, जिसमें यात्रा में आने वाले ख़र्च की गणना और एक तस्वीर शामिल होती है।

इसे लिखें

नया नोट बटन पर टैप करें, फिर अपना टेक्स्ट दर्ज करें।

आइसलैंड के नक़्शे पर विंडो ओवरले में मौजूद एक क्विक नोट। नोट में नक़्शे का लिंक, तस्वीर और टेक्स्ट है।

कहीं भी क्विक नोट्स बनाएँ

किसी ऐप या स्क्रीन से जानकारी लिखने के लिए, क्विक नोट्स का इस्तेमाल करें। शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर नया क्विक नोट पर टैप करें। इमेज, लिंक वग़ैरह जोड़ें।

दस्तावेज़ को स्कैन होते हुए दिखाने वाली स्क्रीन। तस्वीर लें बटन नीचे केंद्र में है।

मनपसंद जानकारी जोड़ें

आप दस्तावेज़ स्कैन कर सकते हैं, ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, तस्वीर ले सकते हैं वग़ैरह। अटैचमेंट बटन पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

स्क्रीन के निचले भाग पर ड्रॉइंग और मार्कअप टूल दिखाने वाला नोट।

अपनी कल्पना को तस्वीर में बदलें

हैंडराइटिंग टूल बटन पर टैप करें, फिर अपनी उँगली से ड्रॉ करें या लिखें। आप कई प्रकार के मार्कअप टूल और रंगों में से चुन सकते हैं और रूलर की मदद से सीधी रेखाएँ ड्रॉ कर सकते हैं।

शेयरिंग विकल्प दिखाने वाले ओवरले के साथ एक नोट।

अन्य लोगों को सहयोग के लिए आमंत्रित करें

शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर कोई शेयरिंग विकल्प चुनें। आप जिन लोगों के साथ नोट शेयर करते हैं, वे नोट देख सकते हैं या उसमें बदलाव कर सकते हैं।

अधिक जानना चाहते हैं?

नोट्स फ़ीचर की उपलब्धता आपकी भाषा और देश या क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.