इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर घर में दृश्य बनाएँ और उनका इस्तेमाल करें

घर ऐप में, आप ऐसे दृश्य बना सकते हैं जो आपको एक साथ कई ऐक्सेसरी नियंत्रित करने की अनुमति देते हैं। उदाहरण के लिए, आप कोई “रीडिंग” दृश्य निर्धारित कर सकते हैं जो लाइट ऐडजस्ट करता है, HomePod पर धीमा संगीत चलाता है, पर्दे बंद करता है और थर्मोस्टैट ऐडजस्ट करता है।

कोई दृश्य बनाएँ

  1. अपने iPhone पर घर ऐप पर जाएँ।

  2. घर टैब पर, जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर दृश्य जोड़ें पर टैप करें।

  3. कस्टम पर टैप करें, दृश्य के लिए नाम दर्ज करें (जैसे “डिनर पार्टी” या “TV देखना”), फिर ऐक्सेसरी जोड़ें पर टैप करें।

  4. वे ऐक्सेसरी चुनें जिन्हें आप इस दृश्य में शामिल करना चाहते हैं, फिर पूर्ण पर टैप करें।

    आपके द्वारा चयनित पहली ऐक्सेसरी उस कमरे को निर्धारित करती है जिसे दृश्य असाइन किया गया है। उदाहरण के लिए, अगर आप पहले अपने बेडरूम का लैंप चुनते हैं, तो दृश्य आपके बेडरूम को असाइन किया जाता है।

  5. जब आप दृश्य चलाते हैं, तो प्रत्येक ऐक्सेसरी को उस स्थिति में सेट करें, जिस स्थिति में आप इसे चाहते हैं।

    उदाहरण के लिए, रीडिंग दृश्य है, तो आप बेडरूम लाइट 100 प्रतिशत पर सेट कर सकते हैं, HomePod के लिए कम वॉल्यूम चुन सकते हैं और थर्मोस्टैट 68 डिग्री पर सेट कर सकते हैं।

  6. दृश्य का परीक्षण करें और चुनें कि उसे घर टैब पर दिखाना है या नहीं (दृश्य डिफ़ॉल्ट रूप से घर टैब पर दिखाई देते हैं), फिर पूर्ण पर टैप करें।

दृश्यों का इस्तेमाल करें

निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • दृश्य चलाएँ : घर टैब पर दृश्य टैप करें।

    अगर आपने घर टैब पर दृश्य न दिखाने का निर्णय किया है, तो अधिक बटन पर टैप करें, वह कमरा चुनें जिसके लिए दृश्य असाइन किया गया है, फिर दृश्य पर टैप करें।

  • कोई दृश्य संपादित करें : कोई दृश्य टच और होल्ड करें, फिर दृश्य संपादित करें पर टैप करें।

    आप दृश्य का नाम बदल सकते हैं, दृश्य का परीक्षण कर सकते हैं, ऐक्सेसरी जोड़ या हटा सकते हैं इत्यादि।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.