इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर संपर्कों को संपादित करें

किसी संपर्क को तस्वीर असाइन करें, उच्चारण और सर्वनाम जोड़ें, लेबल बदलें, जन्मदिन जोड़ें आदि।

  1. अपने iPhone पर संपर्क ऐप पर जाएँ।

  2. किसी संपर्क पर टैप करें, फिर संपादित करें पर टैप करें।

  3. संपर्क की जानकारी दर्ज करें या अपडेट करें।

  4. जब काम पूरा हो जाए, तब पूर्ण बटन पर टैप करें।

ड्युअल SIM वाले मॉडल में, जब आप किसी संपर्क को कॉल या टेक्स्ट करते हैं, तो iPhone डिफ़ॉल्ट रूप से समान लाइन का इस्तेमाल करता है जिसका इस्तेमाल आपने इस संपर्क के साथ पिछले संचार के लिए किया था। फ़ोन कॉल और SMS/MMS संदेश वार्तालाप के लिए पसंदीदा लाइन चुननी है, तो संपर्क चुनें, डिफ़ॉल्ट (संपर्क के नाम के नीचे) पर टैप करें, फिर कोई लाइन चुनें।

अपने संपर्कों को क्रम से लगाने और डिस्प्ले करने का तरीक़ा बदलने के लिए, सेटिंग  > ऐप्स > संपर्क पर जाएँ।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.