इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone के साथ Magic Keyboard के लिए टाइपिंग सहायता विकल्प बदलें

आप ऑटो-करेक्शन, ऑटो कैपिटलाइज़ेशन आदि के लिए Magic Keyboard विकल्प बदल सकते हैं।

सेटिंग  > सामान्य > कीबोर्ड > हार्डवेयर कीबोर्ड पर जाएँ, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • ऑटो-कैपिटलाइज़ेशन चालू या बंद करें : जब यह विकल्प चुना जाता है, तो इस फ़ीचर का समर्थन करने वाला ऐप आपके द्वारा टाइप करते समय उचित संज्ञाओं और वाक्यों के पहले शब्द कैपिटल करके लिख देता है।

  • ऑटो-करेक्शन चालू या बंद करें : जब यह विकल्प चुना जाता है, तो इस फ़ीचर का समर्थन करने वाला ऐप आपके टाइप करते ही वर्तनी सही कर देता है।

  • “.” करें शॉर्टकट चालू या बंद करें : जब यह विकल्प चुना जाता है, तो स्पेस बार पर डबल-टैप करने से, किसी स्पेस के बाद पूर्णविराम लग जाता है।

  • कमांड-की या अन्य मॉडिफ़ायर की द्वारा निष्पादित क्रिया बदलें : मॉडिफ़ायर कीज़ पर टैप करें, किसी “की” पर टैप करें, फिर वह क्रिया चुनें जिसे आप पूरा करना चाहते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.