इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर नक़्शे की मदद से समस्या की रिपोर्ट करें

अगर आपको लगता है कि नक़्शे में कुछ गुम है (जैसे पता, व्यवसाय, ट्रैंज़िट स्टॉप या कोई अन्य फ़ीचर) तो आप उसे जोड़ सकते हैं। आप अन्य प्रकार की समस्याओं की भी रिपोर्ट कर सकते हैं, जैसे दिशानिर्देशों में कोई ग़लत क़दम या किसी व्यवसाय का बंद हो जाना।

  1. अपने iPhone पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • पिन मार्कर दिखाई देने तक नक़्शा टच और होल्ड करें, कार्ड के नीचे तक स्क्रोल करें, फिर “ग़ैर-मौजूदगी की रिपोर्ट करें” पर टैप करें।

    • खोज फ़ील्ड के आगे अपनी तस्वीर या इनिशियल्स पर टैप करें, “रिपोर्ट” पर टैप करें, फिर “नई समस्या की रिपोर्ट करें” पर टैप करें।

  3. कोई विकल्प चुनें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

अपने घर या ऑफ़िस के लिए इस्तेमाल किया गया पता बदलना है, तो किसी जगह पर नोट्स जोड़ें देखें।

अगर आपका कोई व्यवसाय (बड़ा या छोटा) है, तो आप नक़्शा, Apple वॉलेट, Siri आदि में उसे ढूँढने में अपने ग्राहकों की मदद करने के लिए Apple Business Connect का इस्तेमाल कर सकते हैं। Apple Business Connect के बारे में अधिक जानें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.