इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर VoiceOver जेस्चर का इस्तेमाल करें

VoiceOver चालू होने पर, मानक टचस्क्रीन जेस्चर के अलग-अलग प्रभाव होते हैं, और अतिरिक्त जेस्चर से आप स्क्रीन पर इधर-उधर मूव करना और अलग-अलग आइटम नियंत्रित करना जैसे काम कर सकते हैं। VoiceOver जेस्चर में दो-, तीन-, और चार उँगली टैप और स्वाइप होते हैं।

आप VoiceOver जेस्चर चलाने के लिए अलग-अलग तकनीकें इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप एक हाथ की दो उँगली, प्रत्येक हाथ की एक उँगली या अपने अँगूठे का इस्तेमाल करके दो-उँगली से टैप कर सकते हैं। किसी आइटम का चयन करने और डबल-टैप करने के बजाय, आप स्प्लिट-टैप जेस्चर का इस्तेमाल कर सकते हैं — किसी आइटम को एक उँगली से टच और होल्ड करें, फिर दूसरी उँगली से स्क्रीन पर टैप करें।

स्क्रीन पर आइटम देखें और बोलें

स्क्रीन देखने के लिए उस पर अपनी उँगली ड्रैग करें। VoiceOver हर उस आइटम का नाम बोलता है जिसे आप टच करते हैं।

आप स्क्रीन को क्रम से, ऊपर से नीचे और बाएँ से दाएँ देखने के लिए VoiceOver जेस्चर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्रिया

जेस्चर

आइटम चुनें और बोलें

आइटम पर टैप या टच करें

अगला आइटम चुनें

दाईं ओर स्वाइप करें

पिछला आइटम चुनें

बाईं ओर स्वाइप करें

आइटम के समूह के अंदर मूव करें

दो उँगलियों से दाईं ओर स्वाइप करें

आइटम के समूह से बाहर मूव करें

दो उँगलियों से बाईं ओर स्वाइप करें

स्क्रीन पर पहला आइटम चुनें

स्क्रीन के शीर्ष के पास चार उँगलियों से टैप करें

स्क्रीन पर आख़िरी आइटम चुनें

स्क्रीन के तल के पास चार उँगलियों से टैप करें

शीर्ष से शुरू करते हुए पूरी स्क्रीन बोलकर बताएँ

दो उँगलियों से ऊपर की ओर स्वाइप करें

चुने हुए आइटम से पूरी स्क्रीन बोलकर बताएँ

दो उँगलियों से नीचे की ओर स्वाइप करें

बोलना पॉज़ करें या जारी रखें

दो उँगलियों से टैप करें

अतिरिक्त जानकारी बोलें, जैसे सूची के अंदर स्थिति या क्या टेक्स्ट चुना गया है

तीन उँगलियों से टैप करें

नैविगेशन शैली के बारे में अधिक जानकारी के लिए, फ्लैट या समूहबद्ध नैविगेशन का इस्तेमाल करें देखें।

ऊपर, नीचे, बाएँ या दाएँ स्क्रोल करें

अन्य पृष्ठ पर जाने के लिए VoiceOver जेस्चर का इस्तेमाल करें।

क्रिया

जेस्चर

एक पृष्ठ ऊपर स्क्रोल करें

तीन उँगली से नीचे स्वाइप करें

एक पृष्ठ नीचे स्क्रोल करें

तीन उँगली से ऊपर स्वाइप करें

एक पृष्ठ बाएँ स्क्रोल करें

तीन उँगली से दाएँ स्वाइप करें

एक पृष्ठ दाएँ स्क्रोल करें

तीन उँगली से बाएँ स्वाइप करें

किसी आइटम पर कार्रवाई करें

आइटम पर काम करने के लिए VoiceOver जेस्चर का इस्तेमाल करें।

क्रिया

जेस्चर

कोई आइटम चुनें

टैप करें

चयनित आइटम सक्रिय करें

डबल टैप करें

आइटम को टच और होल्ड करें (लंबे समय तक दबाकर रखें)

ट्रिपल टैप करें

स्लाइडर ड्रैग करें

स्लाइडर चुनने के लिए इस पर टैप करें, फिर एक उँगली से ऊपर या नीचे स्वाइप करें; या स्लाइडर पर डबल-टैप करके तब तक दबाए रखें जब तक आपको बढ़ती हुई आवाज़ वाली तीन टोन सुनाई नहीं दे जाती, फिर स्लाइडर को खींचें

वर्तमान क्रिया शुरू या बंद करें (उदाहरण के लिए, संगीत या वीडियो चलाएँ या रोकें, कैमरा में तस्वीर लें, रिकॉर्डिंग शुरू या बंद करें, स्टॉपवॉच को शुरू या बंद करें)

दो उँगलियों से डबल टैप करें

अलर्ट ख़ारिज करें या पिछले स्क्रीन पर वापस जाएँ।

दो-उँगली से स्क्रब करें (दो उँगली तीन बार तेज़ी से आगे-पीछे घुमाते हुए “z” बनाएँ)

किसी आइटम को ढूंढना आसान बनाने के लिए उस का लेबल संपादित करें

दो उँगली से डबल टैप और होल्ड

स्क्रीन के शीर्ष आधे हिस्से को नीचे करें

एक उँगली से स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें, फिर अपनी उँगली उठाए बिना नीचे की ओर स्वाइप करें

नुस्ख़ा : किसी आइटम को चुनने और इसे सक्रिय करने हेतु डबल-टैप करने के विकल्प के तौर पर, किसी आइटम को एक ऊँगली से टच और होल्ड करें, फिर दूसरी उँगली से स्क्रीन पर टैप करें।

VoiceOver नियंत्रित करने के लिए जेस्चर इस्तेमाल करें

VoiceOver नियंत्रित करने के लिए इन जेस्चर का इस्तेमाल करें।

क्रिया

जेस्चर

VoiceOver को म्यूट या अनम्यूट करें

तीन उँगली से डबल टैप।

अगर VoiceOver और ज़ूम दोनों चालू हैं, तो तीन-उँगली वाले ट्रिपल-टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें।

स्क्रीन कर्टेन चालू या बंद करें।

(जब स्क्रीन कर्टेन चालू होता है, तो स्क्रीन का कॉन्टेंट सक्रिय रहता है, भले ही डिस्प्ले काला हो और बंद दिखाई दे।)

तीन उँगली से ट्रिपल टैप।

अगर VoiceOver और ज़ूम दोनों चालू हैं, तो तीन-उँगली वाले चार-टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें।

मानक जेस्चर का इस्तेमाल करें

स्क्रीन पर अपनी उँगली को दो बार टैप करें और तब तक दबाए रखें जब तक कि आपको बढ़ती हुई आवाज़ वाली तीन टोन न सुनाई दें, फिर जेस्चर बनाएँ। जब आप अपनी उँगली उठाते हैं, VoiceOver जेस्चर रिज़्यूम हो जाता है।

उदाहरण के लिए, वॉल्यूम स्लाइडर को ऊपर और नीचे स्वाइप करने के बजाय अपनी उँगली से खींचने के लिए, स्लाइडर चुनें, डबल-टैप करें और दबाए रखें, तीन टोन की प्रतीक्षा करें, फिर बाईं या दाईं ओर स्लाइड करें।

आइटम चयनिका खोलें

दो उँगली से ट्रिपल टैप।

आइटम सूची में तेजी से आगे बढ़ने के लिए, खोज फ़ील्ड में कोई नाम लिखें, सूची में वर्णमाला के क्रम में आगे बढ़ने के लिए दाएँ या बाएँ स्वाइप करें या सूची के दाईं ओर टेबल सूची पर टैप करें और ऊपर या नीचे स्वाइप करें। आप किसी आइटम का नाम लिखकर इसे चुनने के लिए हस्तलेखन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप स्क्रीन पर सीधे ब्रेल टाइप करने के लिए ब्रेल स्क्रीन इनपुट का इस्तेमाल करते हैं, जब आप टेक्स्ट दर्ज नहीं कर रहे होते हैं तो आप किसी आइटम को खोजने के लिए टाइप कर सकते हैं।

चुने बिना आइटम चयनकर्ता को बंद करने के लिए, दो-उँगली से स्क्रब करें (दो उँगली तीन बार तेज़ी से आगे-पीछे घुमाते हुए “z” बनाएँ)।

VoiceOver क्विक सेटिंग्ज़ खोलें

दो उँगली से चार बार टैप करें।

लाइव पहचान शुरू करें या बंद करें

चार उँगली से ट्रिपल टैप। VoiceOver के साथ अपने आस-पास की चीज़ों का लाइव वर्णन प्राप्त करें देखें।

VoiceOver रोटर का इस्तेमाल करें।

आप VoiceOver सेटिंग्ज़ बदलने, स्क्रीन पर एक आइटम से दूसरे आइटम पर जाने, ब्रेल स्क्रीन इनपुट या हस्तलेखन जैसी विशेष इनपुट विधियाँ चुनने आदि जैसे काम करने के लिए ऑनस्क्रीन रोटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोटर का इस्तेमाल करके VoiceOver को कंट्रोल करें देखें।

आप रोटर के साथ यह जेस्चर इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्रिया

जेस्चर

रोटर सेटिंग चुनें

दो उँगलियों से घुमाएँ

पिछले आइटम पर जाएँ या बढ़ाएँ (रोटर सेटिंग के आधार पर)

ऊपर की ओर स्वाइप करें

अगले आइटम पर जाएँ या घटाएँ (रोटर सेटिंग के आधार पर)

नीचे की ओर स्वाइप करें

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.