इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर कैमरा कंट्रोल का इस्तेमाल करें

कैमरा कंट्रोल (समर्थित मॉडल पर), अपने iPhone का कैमरा तुरंत खोलने और सामान्य कैमरा सेटिंग ऐक्सेस करने में आपकी मदद करता है। कैमरा कंट्रोल का स्थान नीचे दिखाया गया है।

कोई ऐरो iPhone के किनारे पर कैमरा कंट्रोल के स्थान की ओर पॉइंट करता है।

कैमरा कंट्रोल के साथ कैमरा खोलें

कैमरा खोलने के लिए कैमरा कंट्रोल पर क्लिक करें।

कैमरा कंट्रोल से तस्वीर या वीडियो लें

  1. कैमरा खोलने के लिए कैमरा कंट्रोल पर क्लिक करें।

  2. तस्वीर लेने के लिए फिर से क्लिक करें या वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए क्लिक और होल्ड करें।

    नोट : अगर कैमरा खोलने पर आपका कैमरा वीडियो मोड पर सेट है, तो रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए क्लिक करें।

कैमरा कंट्रोल की मदद से उपलब्ध सेटिंग्ज़

आप कैमरा कंट्रोल की मदद से, निम्नलिखित में से कोई भी सेटिंग्ज़ चुन सकते और ऐडजस्ट कर सकते हैं :

  • एक्सपोज़र : एक्सपोज़र को बढ़ाकर या घटाकर दृश्य को चमकदार या गहरा करें।

  • डेप्थ : पृष्ठभूमि डेप्थ-ऑफ़-फ़ील्ड प्रभाव को बढ़ाएँ या घटाएँ (अगर यह सेटिंग पहले से चुनी नहीं गई है, तो यह पोर्ट्रेट मोड चालू कर देती है)।

  • ज़ूम करें : ज़ूम-इन या ज़ूम आउट करें।

  • कैमरे : कैमरों के बीच स्विच करें, फ़्रंट-फ़ेसिंग कैमरा सहित।

  • शैली : फ़ोटोग्राफ़िक स्टाइल बदलें।

  • टोन : टोन को बढ़ाकर या घटाकर मूड को हल्का या गहरा करें।

नोट : सभी कैमरा मोड में सभी नियंत्रण उपलब्ध नहीं होते हैं।

कैमरा कंट्रोल सेटिंग्ज़ को चुनें और ऐडजस्ट करें

  1. कैमरा खोलने के लिए कैमरा कंट्रोल पर क्लिक करें।

  2. कैमरा कंट्रोल हल्के से दो बार दबाने पर कोई ओवरले खुलेगा, जो उस कैमरा मोड के लिए उपलब्ध सेटिंग्ज़ दिखाता है।

    कैमरा में कैमरा कंट्रोल मेनू खुला है। ज़ूम नियंत्रण चयनित है।
  3. सेटिंग्ज़ विकल्पों के ज़रिए स्क्रोल करने के लिए कैमरा कंट्रोल पर अपनी उँगली स्लाइड करें, फिर अपनी इच्छित सेटिंग चुनने के लिए हल्के से दबाएँ।

  4. सेटिंग ऐडजस्ट करने के लिए कैमरा कंट्रोल पर अपनी उँगली स्लाइड करें।

    सेटिंग सहेज ली जाती है और अगली बार आपके द्वारा कैमरा कंट्रोल हल्के से दबाने पर दिखाई देती है।

  5. अपना शॉट लेने के लिए कैमरा कंट्रोल पर क्लिक करें।

नुस्ख़ा : आप चुन सकते हैं कि सेटिंग्स ओवरले में कौन सी कैमरा कंट्रोल सेटिंग उपलब्ध है और उनके दिखाई देने के क्रम को बदल सकते हैं। सेटिंग > कैमरा > कैमरा कंट्रोल > कस्टमाइज़ करें पर जाएँ।

कैमरा कंट्रोल की मदद से एक्सपोज़र और फ़ोकस लॉक करें

तस्वीर लेते और वीडियो रिकॉर्ड करते समय, आप किसी सब्जेक्ट पर एक्सपोज़र और फ़ोकस सेटिंग लॉक करने के लिए, कैमरा कंट्रोल इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. कैमरा पर टैप करें, कैमरा कंट्रोल पर टैप करें, फिर “फ़ोकस लॉक करें” और एक्सपोज़र चालू करें।

    चरण 1 और 2 पूरे करने के बाद, आपको उन्हें दोहराने की आवश्यकता नहीं है।

  3. कैमरा खोलने के लिए कैमरा कंट्रोल पर क्लिक करें।

  4. कैमरा कंट्रोल को तब तक हल्के से दबाकर रखें, जब तक आपको फ़्रेम के ऊपर AE/AF लॉक दिखाई न दे।

  5. AE/AF लॉक को बनाए रखने के लिए, अपनी उँगली से कैमरा कंट्रोल को छूते रहें।

    नोट : अगर आप कैमरा कंट्रोल छोड़ देते हैं, तो AE/AF लॉक बंद हो जाता है।

  6. तस्वीर लेने के लिए कैमरा कंट्रोल पर क्लिक करें या वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए क्लिक और होल्ड करें।

  7. AE/AF लॉक बंद करने के लिए कैमरा कंट्रोल छोड़ें।

कैमरा कंट्रोल खोलने का तरीक़ा कस्टमाइज़ करें

आप कैमरा कंट्रोल के साथ कैमरा खोलने में लगने वाले क्लिक की संख्या को एक क्लिक से दो में बदल सकते हैं।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. कैमरा पर टैप करें, कैमरा कंट्रोल पर टैप करें, फिर सिंगल क्लिक या डबल क्लिक पर टैप करें।

आप कैमरा कंट्रोल के लिए ऐक्सेसिबिलिटी विकल्प भी ऐडजस्ट कर सकते हैं, जैसे कि हल्के से दबाने के लिए आवश्यक दबाव या हल्के से दोबार दबाने के लिए आवश्यक गति। कैमरा कंट्रोल के लिए ऐक्सेसिबिलिटी सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करना देखें।

कैमरा कंट्रोल की मदद से विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करें

अगर Apple Intelligence* चालू है, तो आप अपने आस-पास के स्थानों और ऑब्जेक्ट के बारे में अधिक जानने के लिए, कैमरा कंट्रोल की मदद से विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, किसी रेस्तराँ या व्यवसाय के बारे में जानकारी पाएँ, टेक्स्ट का अनुवाद करें या ज़ोर से पढ़ें, ऐसा कुछ जो आप देख रहे हैं, उसे ख़रीदने का स्थान जानें इत्यादि। iPhone पर विज़ुअल इंटेलिजेंस इस्तेमाल करें देखें।

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.