इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर मेल में “मेरा ईमेल छिपाएँ” का इस्तेमाल करें

जब आप iCloud+ के लिए सब्सक्राइब करते हैं, तो “मेरा ईमेल छिपाएँ” आपको ईमेल संदेश भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देते हैं, जो आपके वास्तविक ईमेल खाते पर फ़ॉरवर्ड होते हैं, ताकि आपका वास्तविक ईमेल पता निजी बना रहे। आप मेल ऐप में माँग पर अद्वितीय ईमेल पते भी जनरेट कर सकते हैं।

कोई ड्राफ़्ट ईमेल लिखा जा रहा है। प्रेषक फ़ील्ड का चयन उसके नीचे सूचीबद्ध दो विकल्पों के साथ किया जाता है—कोई व्यक्तिगत ईमेल पता और मेरा ईमेल छिपाएँ।

“मेरा ईमेल छिपाएँ” के साथ ईमेल भेजें

  1. अपने iPhone पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. लिखें बटन पर टैप करें।

  3. अपने संदेश के लिए प्राप्तकर्ता और विषय जोड़ें।

    नोट : आप एक समय में केवल एक प्राप्तकर्ता को ही “मेरा ईमेल छिपाएँ” सुविधा का इस्तेमाल करके संदेश भेज सकते हैं।

  4. प्रेषक फ़ील्ड पर टैप करें, इस पर दोबारा टैप करें, फिर “मेरा ईमेल छिपाएँ” पर टैप करें। प्रेषक फ़ील्ड में कोई नया, अद्वितीय ईमेल पता दिखाई देता है।

नुस्ख़ा : जब प्राप्तकर्ता आपके भेजे गए संदेश का जवाब “मेरा ईमेल छिपाएँ” से देता है, तो उसका जवाब आपके वास्तविक ईमेल पते पर भेज दिया जाता है। इस पर फ़ॉरवर्ड करें पता सेट करने के लिए, सेटिंग्ज़ में “मेरा ईमेल छिपाएँ” पते बनाएँ और प्रबंधित करें देखें।

“मेरा ईमेल छिपाएँ” का इस्तेमाल करके किसी ईमेल का जवाब दें

जब आपको अपने किसी विशिष्ट, रैंडम पते पर भेजा गया ईमेल संदेश प्राप्त होता है, तो आप समान पते का इस्तेमाल करके जवाब दे सकते हैं। इससे आप बातचीत जारी रख सकते हैं और अपना वास्तविक ईमेल पता निजी रख सकते हैं। जवाब देने के लिए, निम्नलिखित काम करें :

  1. अपने iPhone पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. संदेश पर टैप करें, जवाब दें बटन पर टैप करें, फिर जवाब दें पर टैप करें।

  3. अपनी प्रतिक्रिया टाइप करें।

    आप प्राप्तकर्ता को दिखाई देने वाला ईमेल पता देखने के लिए, प्रेषक फ़ील्ड पर टैप कर सकते हैं।

“मेरा ईमेल छिपाएँ” द्वारा जनरेट किए गए पते प्रबंधित करें

आप “मेरा ईमेल छिपाएँ” सुविधा के साथ अपने द्वारा बनाए गए रैंडम पते बना सकते हैं, निष्क्रिय कर सकते हैं, फिर से सक्रिय कर सकते हैं और प्रबंधित कर सकते हैं। सेटिंग्ज़ में “मेरा ईमेल छिपाएँ” पते बनाएँ और प्रबंधित करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.