इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर संदेश ऐप में ऑडियो संदेश भेजें और प्राप्त करें

आप ऑडियो संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं और संदेश में कही गई बातों की ट्रांसक्रिप्ट भी भेज सकते हैं। आपके iPhone पर स्थान बचाने के लिए ऑडियो संदेश ऑटोमैटिकली हटा दिए जाते हैं, लेकिन अगर आपको उन्हें सहेजना है, तो उन्हें सहेजा जा सकता है।

नोट : ऑडियो संदेश का ट्रांसक्रिप्शन चुनिंदा भाषाओं में उपलब्ध है। iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें।

संदेश वार्तालाप जिसमें ऑडियो संदेश है।

ऑडियो संदेश रिकॉर्ड करें और भेजें

टेक्स्ट संदेश लिखने के बजाय, आप ऑडियो संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं जिसे संदेश वार्तालाप में ही चलाया जा सकता है।

  1. अपने iPhone पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. किसी वार्तालाप में, जोड़ें बटन पर टैप करें।

  3. ऑडियो पर टैप करें, फिर बोलना शुरू करें।

  4. अपनी रिकॉर्डिंग पॉज़ या समाप्त करने के लिए, रोकें बटन पर टैप करें, फिर अपने संदेश के साथ निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • इसे भेजें : भेजें बटन पर टैप करें।

    • समीक्षा करने के लिए इसे सुनें : चलाएँ बटन पर टैप करें।

    • इसके अंत तक जोड़ें : रिकॉर्डिंग जारी रखें बटन (संदेश की अवधि के साथ) पर टैप करें।

    • इसे रद्द करें : “बंद करें” बटन पर टैप करें।

  5. अपने iPhone पर प्राप्त होने वाले या भेजे जाने वाले ऑडियो संदेश सहेजने के लिए "रखें" पर टैप करें।

    अन्यथा, आपके रिकॉर्डिंग भेजने या सुनने के 2 मिनट बाद, रिकॉर्डिंग वार्तालाप से हटा दी जाती है, केवल आपके iPhone पर। प्राप्तकर्ता आपकी रिकॉर्डिंग प्राप्त करने के बाद उसे किसी भी समय चला सकते हैं। इसे सहेजने के लिए, उन्हें इसे सुनने के 2 मिनट के भीतर "रखें" पर टैप करना होगा।

नुस्ख़ा : टेक्स्ट फ़ील्ड में ऑडियो रिकॉर्ड करें बटन को टच और होल्ड करके, फ़ॉलो-अप ऑडियो संदेश अधिक तेज़ी से भेजें।

ऑडियो संदेश ऑटोमैटिकली प्रेषक की सेटिंग में चुनी गई भाषा में ट्रांसक्राइब हो जाते हैं। अपने आउटगोइंग संदेशों के लिए अन्य भाषा में स्विच करना हो, तो भाषा और क्षेत्र बदलें देखें।

हमेशा ऑडियो संदेश रखें

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर टैप करें, फिर संदेश पर टैप करें।

  3. समाप्त करें (ऑडियो संदेश के नीचे) पर टैप करें, फिर कभी नहीं पर टैप करें।

किसी रिकॉर्ड किए गए ऑडियो संदेश को सुनें या उसका जवाब दें

  1. अपने iPhone पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. ऑडियो संदेश वाला वार्तालाप खोलें, फिर इसे चलाने के लिए चलाएँ बटन पर टैप करें।

  3. इनमें से कोई एक काम करें :

    • ऑडियो संदेश को तेजी से आगे या पीछे ले जाने के लिए दाएँ और बाएँ स्लाइड करें।

    • प्लेबैक स्पीड को ऐडजस्ट करने के लिए, चलाएँ बटन या पॉज़ करें बटन को टच और होल्ड करें।

  4. वार्तालाप में ऑडियो संदेश सहेजने के लिए “रखें” पर टैप करें।

    वॉइस मेमो ऐप में संदेश सहेजने के लिए, ऑडियो संदेश को टच करके होल्ड करें, फिर वॉइस मेमो में सहेजें पर टैप करें।

“उठाकर सुनें” का इस्तेमाल करें

जब आपको कोई ऑडियो संदेश प्राप्त होता है, तो आप संदेश चलाने और उसका जवाब देने के लिए अपना iPhone मूव कर सकते हैं। इनमें से कोई एक काम करें :

  • ऑडियो संदेश चलाएँ : अपने iPhone को अपने कान तक लाएँ।

  • ऑडियो संदेश का जवाब दें : अपने iPhone को नीचे लाएँ और फिर से कान के पास लाएँ, फिर टोन सुनाई देने के बाद बोलें। अपना जवाब भेजने के लिए भेजें बटन पर टैप करें।

“उठाकर सुनें” को बंद करें

अगर आप नहीं चाहते कि iPhone को अपने कान तक लाने पर ऑडियो संदेश चलने लगे, तो आप इस फ़ीचर को बंद कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर टैप करें, फिर संदेश पर टैप करें।

  3. “उठाकर सुनें” को बंद करें।

संदेश से FaceTime पर स्विच करें

आप FaceTime पर स्विच करके संदेश भेजने के बजाय तुरंत ऑडियो या वीडियो कॉल कर सकते हैं। संदेश वार्तालाप में, FaceTime बटन पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.