iPhone पर थर्मली लिमिटेड चार्जिंग को समझना

गर्म या ठंडे वातावरण में चार्जिंग को सीमित करके, iPhone अपनी बैटरी की सुरक्षा करता है।

बहुत गर्म या ठंडे वातावरण में iPhone को चार्ज करने से कार्यक्षमता अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। जब आपका iPhone बहुत गर्म या बहुत ठंडा हो जाता है, तो हो सकता है कि iOS चार्जिंग को अपने-आप धीमा या पॉज़ कर दे। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि बैटरी की दीर्घकालिक सेहत बनी रहे और उसका सुरक्षित उपयोग हो सके।

iPhone बैटरी की सेटिंग में चार्जिंग जानकारी कार्ड। कार्ड दिखाता है कि बैटरी 95% पर है, जिसमें यह संदेश दिखता है “चार्जिंग होल्ड पर है : iPhone का तापमान।" नीचे एक नोट इस बात का संकेत देता है कि चार्जिंग तब फिर से शुरू होगी, जब iPhone का तापमान सामान्य हो जाएगा।

आपको लॉक स्क्रीन पर संदेश दिखाई दे सकता है। जैसे,“चार्जिंग होल्ड पर है। iPhone का तापमान सामान्य होने पर चार्जिंग फिर से शुरू होगी।”

क्या अपेक्षा करें

  • अगर आपका iPhone ज़्यादा गर्म हो जाए, तो जब तक कि उसका तापमान सामान्य न हो जाए, चार्जिंग धीमी या बंद हो सकती है।

  • बहुत ठंडे वातावरण में, चार्जिंग धीमी हो सकती है या तब तक अस्थायी रूप से बंद रह सकती है जब तक डिवाइस गर्म न हो जाए।

  • जब बैटरी सुरक्षित तापमान सीमा में आती है, तो चार्जिंग ऑटोमैटिकली फिर से शुरू हो जाती है।

सुरक्षा की ये फ़ीचर्स केबल, MagSafe चार्जर या किसी अन्य वायरलेस चार्जर का उपयोग करते समय भी लागू होती हैं।

ज़्यादा ठंड या गर्मी में चार्जिंग को बेहतर बनाए रखने के नुस्ख़े

चार्जिंग की कार्यक्षमता को बनाए रखने के लिए ये तरीक़े अपनाएँ :

  • अपने iPhone को 32° और 95° F (0° और 35° C) के बीच के वातावरण में चार्ज करें।

  • iPhone को सीधी धूप में न रखें या बहुत गर्म जगहों (जैसे धूप में खड़ी कार) में न छोड़ें।

  • अगर आप किसी ठंडे इलाक़े में हैं, तो कमरे के अंदर चार्ज करने की कोशिश करें या चार्ज पर लगाने से पहले iPhone को धीरे-धीरे गर्म करें।

  • अगर चार्जिंग के दौरान iPhone गर्म हो जाए, तो उसका केस हटा दें।

नोट : तापमान आधारित ये सुरक्षा ऑटोमैटिकली काम करती हैं और इन्हें बंद नहीं किया जा सकता। ये iOS 16 या उसके बाद के संस्करण वाले iPhone पर उपलब्ध हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.