इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर तस्वीरें और वीडियो खोजें

आप जब तस्वीर ऐप में खोजें बटन पर टैप करते हैं, तो ढूँढने में आपकी मदद के लिए तिथियाँ, लोग और स्थान के सुझाव दिखाई देते हैं। आप अपनी लाइब्रेरी या संग्रह या किसी विशिष्ट ऐल्बम या संग्रह में खोज सकते हैं।

तस्वीर ऐप में “खोजें” स्क्रीन, जो खोज फ़ील्ड में दर्ज किए गए टेक्स्ट के आधार पर खोज सुझाव दिखाती है।

तस्वीरें और वीडियो खोजें

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. निचले-दाएँ कोने में मौजूद खोजें बटन पर टैप करें।

  3. आप खोज फ़ील्ड में जो खोज रहे हैं उसे टाइप करें, जैसे :

  4. किसी एक सुझाव पर टैप करें या खोजें बटन पर टैप करें।

  5. पूर्ण खोज परिणाम ब्राउज़ करने के लिए ऊपर की ओर स्वाइप करें या ऐसे संग्रह देखने के लिए संग्रह पर टैप करें, जिनमें आपकी खोज क्वेरी शामिल है।

  6. खोज से बाहर निकलने के लिए, बंद करें बटन पर टैप करें।

नुस्ख़ा : आप खोज फ़ील्ड में मीडिया प्रकार शामिल करके अपनी खोज को छोटा कर सकते हैं, जैसे कि वीडियो या पोर्ट्रेट।

शेयर की गई लाइब्रेरी के सहभागी के हिसाब से खोजें

अगर आप “iCloud पर शेयर की गई तस्वीर की लाइब्रेरी” में सहभागी हैं, तो आप उस व्यक्ति के हिसाब से भी खोज सकते हैं जिसने लाइब्रेरी में तस्वीर या वीडियो जोड़ा है।

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. खोजें बटन पर टैप करें, फिर “इनके द्वारा शेयर किया गया” दर्ज करें।

  3. सुझाए गए नाम पर टैप करें।

Apple Intelligence के साथ खोजें

अगर Apple Intelligence* चालू है, तो आप जो ढूँढना चाहते हैं उसका वर्णन करके विशिष्ट इमेज खोज सकते हैं। आप ख़ास लमहे के लिए वीडियो क्लिप भी खोज सकते हैं। Apple Intelligence की मदद से, विशेष तस्वीर और वीडियो खोजें देखें।

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.