इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर Freeform बोर्ड में हस्तलिखित गणित की समस्याएँ हल करें

आप Freeform बोर्ड पर हस्तलिखित गणित की समस्याएँ हल कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. कोई बोर्ड खोलें या नया बोर्ड शुरू करने के लिए “नया बोर्ड” बटन पर टैप करें।

  3. ऐक्शन मेन्यू बटन पर टैप करें, गणित के परिणाम पर टैप करें, फिर चुनें कि आप अपने iPhone से आपके द्वारा दर्ज किए गए गणित की समस्याओं पर कैसी प्रतिक्रिया चाहते हैं :

    • अगर आप चाहते हैं कि इसका हल हो जाए : परिणाम शामिल करें चुनें। (जवाब लिखित रूप में दिखाई देता है जो आपकी लिखावट से मेल खाता है।)

    • यदि आप सुझाव दिखाना चाहते हैं : परिणाम सुझाएँ चुनें। (एक ‘हल करें’ बटन दिखाई देता है, जिसे टैप करने पर आपकी लिखाई से मेल खाता हुआ जवाब लिखित रूप में जुड़ जाता है।)

  4. ड्रॉइंग और हस्तलेखन टूल बटन पर टैप करें, फिर गणित समीकरण लिखना शुरू करें।

  5. संख्या के स्टैक के नीचे बराबर का चिह्न लिखें या क्षैतिज रेखा ड्रॉ करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • परिणाम शामिल करें मोड में : समीकरण खोलने के लिए जवाब पर टैप करें। आप जवाब डिलीट करने के लिए, बंद करें बटन पर टैप कर सकते हैं। संकेत फिर से दिखाने के लिए ऐक्सप्रेशन पर टैप करें या फिर से बराबर चिह्न ड्रॉ करें।

    • परिणाम सुझाएँ मोड में : अपने जवाब से मेल खाने वाला जवाब लिखित रूप में जोड़ने के लिए हल करें पर टैप करें।

आप तय कर सकते हैं कि आपको कौन सा मोड चाहिए या गणित के हिंट बंद कर सकते हैं। गणित के संकेत प्राप्त करें देखें।

आप स्टिकी नोट, आकृतियाँ और टेक्स्ट बॉक्स में तथा नोट्स ऐप में किसी भी टेक्स्ट में हल किए जाने वाले समीकरण टाइप कर सकते हैं।

आप कैलक्यूलेटर ऐप की तरह ही वैरिएबल का इस्तेमाल कर सकते हैं, समीकरण संपादित कर सकते हैं और परिणाम अपडेट कर सकते हैं। गणित नोट्स के साथ गणित हल करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.