इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

दृश्य के लिए CarPlay की ऐक्सेसिबिलिटी सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करें

दृश्य के लिए CarPlay ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर के साथ, आप CarPlay टचस्क्रीन पर टेक्स्ट पढ़ना और रंगों में अंतर करना आसान बना सकते हैं।

नोट : CarPlay सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें।

डिस्प्ले के रंग फ़िल्टर करें

CarPlay टचस्क्रीन पर आसानी से रंगों में अंतर करने के लिए, आप रंग दृष्टि संबंधी कमियों के लिए फ़िल्टर लागू कर सकते हैं या पूरी स्क्रीन को ग्रेस्केल में देख सकते हैं।

  1. CarPlay में सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. ऐक्सेसिबिलिटी पर टैप करें, फिर रंग फ़िल्टर पर टैप करें।

  3. रंग फ़िल्टर चालू करें।

  4. फ़िल्टर पर टैप करें। फ़िल्टर की तीव्रता बदलने के लिए, कम, मध्यम या उच्च पर टैप करें।

टेक्स्ट आकार बदलें

  1. CarPlay में सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. ऐक्सेसिबिलिटी पर टैप करें, फिर टेक्स्ट आकार पर टैप करें।

  3. टेक्स्ट आकार पर टैप करें। आप प्रत्येक संख्या के नीचे टेक्स्ट आकार का प्रीव्यू देख सकते हैं।

टेक्स्ट को बोल्ड करें

CarPlay टचस्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट को पढ़ना आसान बनाने के लिए बोल्ड टेक्स्ट चालू करें।

  1. CarPlay में सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. ऐक्सेसिबिलिटी पर टैप करें, फिर बोल्ड टेक्स्ट चालू करें।

CarPlay को वॉइस कमांड की मदद से नियंत्रित करें

आप वॉइस कमांड से CarPlay नियंत्रित करने के लिए, अपने iPhone के माइक्रोफ़ोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. CarPlay में सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. ऐक्सेसिबिलिटी पर टैप करें, फिर वॉइस कंट्रोल चालू करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.