iPhone पर किसी Freeform बोर्ड में टेबल जोड़ें

आप कॉन्टेंट को व्यवस्थित करने के लिए Freeform बोर्ड पर टेबल जोड़ सकते हैं, अपने बोर्ड के सेक्शन लेआउट कर सकते हैं इत्यादि। टेबल जोड़ने के बाद, आप इसे अपनी पसंद के मुताबिक़ कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

Freeform बोर्ड पर टेबल, जिसमें इसके फ़ॉर्मैटिंग टूल और इसकी आकृति बदलने के लिए इसके किनारों पर छोटे नीले डॉट दिखाई देते हैं।

टेबल बनाएँ

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. कोई बोर्ड खोलें या नया बोर्ड शुरू करने के लिए “नया बोर्ड” बटन पर टैप करें।

  3. मीडिया बटन पर टैप करें, फिर “टेबल जोड़ें” पर टैप करें।

  4. टेबल चुनने के बाद, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • टेबल की शैली बदलें : फ़ॉर्मैटिंग टूल में टेबल शैली बटन पर टैप करें, फिर बदलाव करने के लिए कंट्रोल का उपयोग करें।

    • अंतिम कॉलम या पंक्ति जोड़ें : शीर्ष-दाएँ या निचले-बाएँ कोने में “कॉलम जोड़ें” बटन या “पंक्ति जोड़ें” बटन पर टैप करें।

    • टेबल में कोई कॉलम या पंक्ति डालें या डिलीट करें : कोई सेल, कॉलम या पंक्ति चुनें, फ़ॉर्मैटिंग टूल में अधिक बटन पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें, जैसे कि “इसके बाद कॉलम जोड़ें”।

    • पंक्तियों और कॉलम की संख्या निर्दिष्ट करें : फ़ॉर्मैटिंग टूल में टेबल लेआउट बटन पर टैप करें, फिर संख्याएँ ऐडजस्ट करें।

    • पूरे टेबल का आकार बदलें : कोई नीला डॉट ड्रैग करें। कोने के डॉट पंक्तियों और कॉलम दोनों का आकार एक ही अनुपात में बदलते हैं।

    • एक पंक्ति या कॉलम का आकार बदलें : कोई सेल बॉर्डर ड्रैग करें।

      नुस्ख़ा : किसी टेबल का आकार बदलने पर हमेशा उसका अनुपात एक जैसा रखने के लिए, फ़ॉर्मैटिंग टूल में अधिक बटन पर टैप करें, फिर “अनुपात स्थिर करें” पर टैप करें।

    • टेबल को मूव करें : टेबल मूवर हैंडल को टेबल के शीर्ष-बाएँ कोने में ड्रैग करें।

कोई सेल, कॉलम, पंक्ति या टेबल चुनें

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. टेबल वाले किसी बोर्ड में, टेबल चुनने के लिए टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • कोई सेल चुनें : सेल पर एक बार टैप करें।

    • कॉलम चुनें : सेल चुनने के लिए उस पर टैप करें, फिर टेबल के शीर्ष पर मौजूद कॉलम संदर्भ टैग पर टैप करें।

    • पंक्ति चुनें : सेल चुनने के लिए उस पर टैप करें, फिर टेबल के बाईं ओर पंक्ति संदर्भ टैग पर टैप करें।

पंक्ति, कॉलम या सेल चुनने पर टेबल के शीर्ष-बाएँ कोने में मौजूद टेबल मूवर हैंडल पर टैप करके पूरी टेबल चुनें।

टेबल टेक्स्ट जोड़ें और फ़ॉर्मैट करें

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. टेबल वाले बोर्ड में, सेल पर डबल-टैप करें, फिर टेक्स्ट दर्ज करें।

  3. फ़ॉन्ट, शैली, आकार, रंग और अलाइनमेंट बदलने के लिए, टेबल, पंक्ति, कॉलम या सेल चुनें, फिर फ़ॉर्मैटिंग टूल में “टेक्स्ट संशोधित करें” बटन पर टैप करें।

किसी आइटम को टेबल सेल में अटैच करें

आप अपने टेबल सेल में आइटम अटैच कर सकते हैं, जैसे कि इमेज, स्कैन या लिंक। जब आप टेबल मूव करते हैं, तब अटैच किए गए आइटम इसके साथ मूव होते हैं।

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. टेबल और अन्य आइटम के साथ बोर्ड खोलें

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • चिह्नांकन दिखाई देने तक अपने बोर्ड से किसी आइटम को सेल में ड्रैग करें।

    • सेल में किसी आइटम को कॉपी और पेस्ट करें। यह सेल के बीच में होता है।

एंकर किए गए ऑब्जेक्ट फ़िट करने हैं, तो सेल को ऑटोमैटिकली बड़ा करने के लिए, टेबल मूवर हैंडल पर टैप करके टेबल चुनें, फ़ॉर्मैटिंग टूल में टेबल लेआउट बटन पर टैप करें, फिर “ऑटोग्रो सेल” को चालू करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.