इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर Apple Music सब्सक्राइब करें

Apple Music बिना विज्ञापन संगीत स्ट्रीम करने वाली एक सेवा है जो आपको लाखों गाने और आपकी संगीत लाइब्रेरी चलाने की अनुमति देती है। एक सब्सक्राइबर के रूप में, आप किसी भी समय, ऑनलाइन या ऑफ़लाइन सुन सकते हैं और अपनी ख़ुद की प्लेलिस्ट बना सकते हैं, lossless और Dolby Atmos संगीत स्ट्रीम और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, वैयक्तिकृत अनुशंसाएँ प्राप्त कर सकते हैं, कलाकारों को फ़ॉलो कर सकते हैं, वह संगीत देख सकते हैं जिसे आपके दोस्त सुन रहे हैं, विशेष वीडियो कॉन्टेंट देख सकते हैं वगैरह।

आप Apple Music या Apple One सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिसमें Apple Music और अन्य सेवाएँ शामिल हैं। Apple सहायता आलेख Apple One के साथ Apple सब्सक्रिप्शन बंडल करें देखें।

नोट : Apple Music, Apple One, lossless और Dolby Atmos सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।

Apple Music सब्सक्राइब करें

  1. अपने iPhone पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. Apple Music सब्सक्राइब करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    अगर आप पहली बार संगीत ऐप खोलते समय Apple Music सब्सक्राइब नहीं करते हैं, तो बाद में सब्सक्राइब कर सकते हैं। इसके लिए, सेटिंग्ज़  > ऐप्स > संगीत पर जाएँ, फिर Apple Music से जुड़ें पर टैप करें।

नए सदस्य ट्रायल शुरू कर सकते हैं और किसी भी समय रद्द कर सकते हैं। अगर आप अपना Apple Music सब्सक्रिप्शन समाप्त करते हैं, तो आप अब Apple Music में गाने स्ट्रीम नहीं कर सकते या आपके द्वारा डाउनलोड किए गए Apple Music गाने नहीं चला सकते।

योग्य विद्यार्थी छूट वाली क़ीमत पर विद्यार्थी सब्सक्रिप्शन ख़रीद सकते हैं। Apple सहायता आलेख Apple Music विद्यार्थी सब्सक्रिप्शन पाना देखें। Apple Music और उसकी क़ीमतों के बारे में अधिक जानने के लिए, Apple Music की वेबसाइट पर जाएँ।

परिवार के सदस्यों के साथ Apple Music शेयर करें

जब आप Apple Music, Apple One फ़ैमिली या Apple One प्रीमियर को सब्सक्राइब करते हैं, तो Apple Music को परिवार के पाँच अन्य सदस्यों के साथ शेयर करने के लिए, फ़ैमिली शेयरिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपका परिवार सेटअप हो जाने के बाद, आपके परिवार समूह को कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं होती है। आपका सब्सक्रिप्शन शुरू होने के बाद, पहली बार संगीत ऐप खोलने पर Apple Music उनके लिए उपलब्ध हो जाता है।

अगर आप किसी ऐसे परिवार समूह से जुड़ते हैं जो Apple Music, Apple One फ़ैमिली या Apple One प्रीमियर को सब्सक्राइब करता है और आप पहले से ही सब्सक्राइब कर चुके हैं, तो आपका सब्सक्रिप्शन आपकी अगली बिलिंग तिथि पर नवीनीकृत नहीं होगा। इसके बजाय, आप समूह के सब्सक्रिप्शन का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आप किसी ऐसे परिवार समूह से जुड़ते हैं जो सब्सक्राइब नहीं करता है, तो समूह आपके सब्सक्रिप्शन का इस्तेमाल करता है।

नोट : Apple Music को परिवार समूह के साथ शेयर करना बंद करने के लिए, आप सब्सक्रिप्शन रद्द कर सकते हैं, फ़ैमिली शेयरिंग समूह छोड़ सकते हैं या किसी सदस्य को फ़ैमिली शेयरिंग समूह से हटा सकते हैं

अपना Apple Music सब्सक्रिप्शन बदलें या रद्द करें

  1. अपने iPhone पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. मेरा खाता बटन या अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर पर टैप करें।

  3. सब्सक्रिप्शन प्रबंधित करें पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

अगर आपके पास Apple Music का सब्सक्रिप्शन है, तो आप Ambient Music विजेट में प्लेलिस्ट से भी संगीत चला सकते हैं। अपनी होम स्क्रीन पर कोई विजेट जोड़ें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.