इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone की टॉर्च चालू या बंद करें

आप अंधेरे में अपना रास्ता रोशन करने या कोई चीज़ ज़्यादा ध्यान से देखने के लिए iPhone पर टॉर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टॉर्च चालू या बंद करने के लिए Siri का इस्तेमाल करें

आप टॉर्च चालू या बंद करने के लिए Siri का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टॉर्च चालू या बंद करने के लिए कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें

  1. कंट्रोल सेंटर खोलें

  2. टॉर्च चालू करने के लिए, टॉर्च बटन पर टैप करें; इसे बंद करने के लिए फिर से टैप करें।

    नोट : अगर आपको कंट्रोल सेंटर में टॉर्च बटन दिखाई नहीं देता है, तो आप इसे जोड़ सकते हैं। कंट्रोल कस्टमाइज़ करें देखें।

लॉक स्क्रीन से टॉर्च चालू करें

अगर आपके iPhone की लॉक स्क्रीन पर टॉर्च बटन है, तो आप टॉर्च चालू या बंद करने के लिए इसे दबा सकते हैं।

ऐक्शन बटन से टॉर्च चालू या बंद करें

अगर आपके iPhone में ऐक्शन बटन है, तो आप टॉर्च चालू या बंद करने के लिए इसे कस्टमाइज़ कर सकते हैं। ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें और कस्टमाइज़ करें देखें।

टॉर्च की ब्राइटनेस बदलें

जब आप टॉर्च चालू करते हैं, तो स्क्रीन पर टॉर्च की इमेज दिखाई देती है। आप टॉर्च इमेज पर ब्राइटनेस बटन ऊपर या नीचे ड्रैग करके ब्राइटनेस बदल सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.