इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर सेहत में अपनी वॉकिंग स्थिरता मॉनिटर करें

आप जब अपने iPhone को जेब में या कमर के पास किसी होल्स्टर में रखते हैं, तो सेहत ऐप कस्टम ऐल्गोरिद्म का इस्तेमाल करता है जिससे आपके संतुलन, क्षमता और चाल का आकलन किया जाता है। अगर आपकी स्थिरता ख़राब हो जाती है या बहुत ख़राब रहती है, तो आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है और आप उस सूचना को अपने नज़दीकी व्यक्ति से ऑटोमैटिकली शेयर कर सकते हैं। आपकी वॉकिंग स्थिरता बेहतर बनाने के लिए, सेहत ऐप आपको एक्सरसाइज़ भी बता सकता है। (iPhone 8 या बाद का संस्करण।)

आपकी स्थिरता ख़राब या बहुत ख़राब होने पर सूचनाएँ पाएँ

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. "सारांश" पर टैप करें, फिर शीर्ष पर दाईं ओर अपनी तस्वीर या नाम के पहले अक्षरों पर टैप करें।

  3. सेहत जाँचसूची पर टैप करें।

  4. “वॉकिंग स्थिरता सूचनाएँ सेटअप करें” पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

अपनी सूचनाओं की समीक्षा करने के लिए, नीचे दाईं ओर खोजें बटन पर टैप करें, “मोबिलिटी” पर टैप करें, नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर “वॉकिंग स्थिरता सूचनाएँ” पर टैप करें।

अपने नज़दीकी व्यक्ति के साथ वॉकिंग स्थिरता सूचनाएँ ऑटोमैटिकली शेयर करने के लिए, सेहत में अपना डेटा शेयर करें देखें।

अपना वॉकिंग स्थिरता डेटा देखें

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. सबसे नीचे दाईं ओर खोजें बटन पर टैप करें, फिर "मोबिलिटी" पर टैप करें।

  3. वॉकिंग स्थिरता पर टैप करें (हो सकता है आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े)।

  4. "अधिक वॉकिंग स्थिरता का डेटा दिखाएँ’ पर टैप करें।

  5. तीन स्थिरता स्तर (ठीक, ख़राब और बहुत ख़राब) के बारे में जानने के लिए, जानकारी दिखाएँ बटन पर टैप करें।

जानें कि अपनी वॉकिंग स्थिरता में सुधार कैसे करें

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. सबसे नीचे दाईं ओर खोजें बटन पर टैप करें, फिर "मोबिलिटी" पर टैप करें।

  3. नीचे स्क्रोल करें, फिर “वॉकिंग स्थिरता में सुधार ला सकने वाली एक्सरसाइज़” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.