इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर नक़्शा में पिन से स्थान चिह्नित करें

आप जगहें चिह्नित करने के लिए पिन का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि बाद में आप उन स्थानों को आसानी से ढूँढ सकें।

पार्क में छोड़ा गया पिन दिखाने वाला नक़्शा। इसके नीचे, पिन तक दिशानिर्देश पाने, इसके आस-पास के क्षेत्र डाउनलोड करने या इसे मूव करने के लिए बटन दिखाई देते हैं।

कोई पिन छोड़ें

आप किसी दूसरे व्यक्ति के साथ स्थान शेयर करने के लिए पिन छोड़ सकते हैं या अपने मार्ग को ऐसे स्थान पर शुरू या समाप्त कर सकते हैं जो नक़्शे पर पहले से चिह्नित नहीं है। आप जब तक उन्हें अपने स्थान में सहेज नहीं लेते, तब तक एक समय में केवल एक ही पिन दिखाई देता है।

  1. अपने iPhone पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. पिन मार्कर दिखाई देने तक नक़्शा टच और होल्ड करें।

    स्थान को बेहतर करने के लिए, मूव करें पर टैप करें, फिर नक़्शा ड्रैग करें।

  3. पिन पर टैप करें। कई जगह पर पिन चिह्नित करने के लिए, प्रत्येक पिन को छोड़ते समय उसे सहेजें।

पिन तक दिशानिर्देश पाने के लिए, पिन पर टैप करें, फिर दिशानिर्देश बटन पर टैप करें।

नुस्ख़ा : जब आपका नक़्शा ऐप खुला न हो, तो अपना वर्तमान स्थान नोट करने के लिए, होम स्क्रीन पर नक़्शा आइकॉन टच और होल्ड करें, फिर “मेरा स्थान चिह्नित करें” चुनें। त्वरित क्रियाएँ करें देखें।

पिन शेयर करें

  1. अपने iPhone पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • पिन मार्कर दिखाई देने तक नक़्शा टच और होल्ड करें, फिर शेयर करें बटन (कार्ड के शीर्ष पर) पर टैप करें।

    • “स्थान” पर टैप करें, “पिन किया गया” पर टैप करें, पिन पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर “शेयर करें” पर टैप करें।

  3. चुनें कि आप इसे कैसे शेयर करना चाहते हैं।

किसी पिन का अक्षांश और देशांतर पाएँ

  1. अपने iPhone पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. “स्थान” पर टैप करें, “पिन किया गया” पर टैप करें, फिर “पिन” पर टैप करें।

  3. निर्देशांक तक ऊपर की ओर स्वाइप करें।

  4. निर्देशांक टच और होल्ड करें, फिर "कॉपी करें" पर टैप करें।

अपने सहेजे गए पिन देखें

आप जब नक़्शा ऐप खोलते हैं, तो पिन आपके स्थान में आइकॉन की एक पंक्ति के रूप में दिखाई देते हैं।

कोई पिन संपादित करें

  1. अपने iPhone पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. स्थान पर टैप करें, फिर “पिन किया गया” पर टैप करें।

  3. जानकारी बटन पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • पिन का नाम बदलें : लेबल फ़ील्ड में टैप करें।

    • इसे अपने घर, कार्यस्थल या स्कूल के पते पर असाइन करें : प्रकार के नीचे कोई विकल्प चुनें।

नोट : अगर आपको “मेरा कार्ड” से नक़्शा सिंक करने के लिए कहा जाने के बाद, आप अपना घर, कार्यस्थल या स्कूल का पता बदलते हैं, तो आपको नक़्शा और संपर्क दोनों में अपना पता अपडेट करना पड़ सकता है। अपने स्थान में पिन जोड़ें और मेरा कार्ड पूरा करें या संपादित करें देखें।

कोई पिन हटाएँ

  1. अपने iPhone पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. स्थान पर टैप करें, फिर “पिन किया गया” पर टैप करें।

  3. पिन किए गए स्थान पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर "डिलीट करें" पर टैप करें।

आप जानकारी बटन पर भी टैप कर सकते हैं, फिर “अनपिन करें” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.