इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर अपनी पॉडकास्ट लाइब्रेरी व्यवस्थित करें

पॉडकास्ट ऐप में, आप अपने फ़ॉलो किए गए पॉडकास्ट व्यवस्थित कर सकते, नवीनतम एपिसोड के बारे में जान सकते और अपने ख़ुद के स्टेशन बना सकते हैं।

अपनी पॉडकास्ट लाइब्रेरी देखें

  1. अपने iPhone पर पॉडकास्ट ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित विकल्प देखने के लिए, स्क्रीन पर सबसे नीचे लाइब्रेरी पर टैप करें :

    • कार्यक्रम : अपने फ़ॉलो किए गए कार्यक्रम देखने के लिए, फ़ॉलो किए गए पर टैप करें। अगर आपने उन पॉडकास्ट से एपिसोड डाउनलोड किए या सहेजे हैं जिन्हें आप फ़ॉलो नहीं करते, तो उन्हें देखने के लिए सभी पर टैप करें। आप किसी शो की जानकारी देखने या डाउनलोड या सहेजे गए एपिसोड देखने के लिए, उस पर टैप कर सकते हैं।

    • चैनल : वे चैनल देखें जिनकी आपने सदस्यता ली है, जिन्हें आपने अपने पसंदीदा में जोड़ा है और वे चैनल भी जिनके शो आप फ़ॉलो करते हैं। आप किसी चैनल के सभी कार्यक्रम ब्राउज़ करने के लिए उस पर टैप कर सकते हैं।

    • श्रेणी : आपने जिन श्रेणियों को “पसंदीदा” में जोड़ा है, उन्हें और उन शो की श्रेणियाँ देखें जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं।

    • सहेजे गए : सहेजे गए एपिसोड देखें।

    • डाउनलोड किए गए : डाउनलोड किए गए एपिसोड देखें। आप ये एपिसोड बिना इंटरनेट कनेक्शन के देख या सुन सकते हैं।

    • नवीनतम एपिसोड : आपके द्वारा फ़ॉलो किए जाने वाले प्रत्येक कार्यक्रम के सबसे हालिया एपिसोड देखें। प्लेलिस्ट में एपिसोड कब तक रहते हैं यह बदलने के लिए, अधिक बटन पर टैप करें।

    • स्टेशन : अगर आपने स्टेशन बनाए हैं, तो प्रत्येक स्टेशन सूचीबद्ध है।

एपिसोड का प्लेबैक ऑर्डर बदलें

  1. अपने iPhone पर पॉडकास्ट ऐप पर जाएँ।

  2. लाइब्रेरी पर टैप करें, फिर कार्यक्रम पर टैप करें।

  3. किसी शो को टच और होल्ड करें, फिर सेटिंग पर टैप करें।

  4. “एपिसोड के क्रम” के तहत कोई विकल्प चुनें।

    जब आप शो पृष्ठ से कोई एपिसोड चलाते हैं, तो बाक़ी एपिसोड उसी क्रम में चलते हैं जैसा आपने चुना है।

हर पॉडकास्ट के लिए डाउनलोड सीमाएँ सेट करें।

  1. अपने iPhone पर पॉडकास्ट ऐप पर जाएँ।

  2. लाइब्रेरी पर टैप करें, फिर कार्यक्रम पर टैप करें।

  3. किसी शो को टच और होल्ड करें, फिर सेटिंग पर टैप करें।

  4. ऑटोमैटिकली डाउनलोड करें पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

  5. “वीडियो डाउनलोड करें” पर टैप करें, फिर ऑफ़लाइन चलाने के लिए वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं, तो चालू करें चुनें या केवल ऑडियो डाउनलोड करने के लिए बंद करें चुनें।

किसी एपिसोड को “चलाया गया” के रूप में चिह्नित करें

निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

  • कार्यक्रम की जानकारी देखते समय : किसी एपिसोड पर दाईं ओर स्वाइप करें, फिर चलाया गया पर टैप करें।

  • एपिसोड की जानकारी देखते समय : अधिक बटन पर टैप करें, फिर चलाया गया के रूप में चिह्नित करें पर टैप करें।

जिन एपिसोड को आपने पहले चलाया है उन्हें छिपाएँ

आप पहले चलाए गए एपिसोड छिपाने के लिए, किसी कार्यक्रम की सेटिंग्ज़ बदल सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर पॉडकास्ट ऐप पर जाएँ।

  2. लाइब्रेरी पर टैप करें, शो पर टैप करें, फिर शो को टच और होल्ड करें।

  3. सेटिंग पर टैप करें, फिर “चलाए गए एपिसोड छिपाएँ” चालू करें।

आपके द्वारा फ़ॉलो किए गए सभी कार्यक्रम के लिए चलाए गए एपिसोड ऑटोमैटिकली छिपाने के लिए, सेटिंग > ऐप्स > पॉडकास्ट पर जाएँ, फिर "चलाए गए एपिसोड छिपाएँ" चालू करें।

अपना ख़ुद का स्टेशन बनाएँ

समाचार, कॉमेडी या सुबह की यात्रा जैसी अलग-अलग थीम के आधार पर, अपने फ़ॉलो किए गए कार्यक्रम का समूह बनाने के लिए स्टेशन (संगीत प्लेलिस्ट के समान) का इस्तेमाल करें। आपके द्वारा चुने गए पॉडकास्ट के एपिसोड ऑटोमैटिकली आपके स्टेशन पर नियमित रूप से जुड़ जाते हैं।

  1. अपने iPhone पर पॉडकास्ट ऐप पर जाएँ।

  2. लाइब्रेरी पर टैप करें, फिर शीर्ष पर दाईं ओर अधिक बटन पर टैप करें।

  3. नए स्टेशन पर टैप करें, कोई शीर्षक जोड़ें, फिर सहेजें पर टैप करें।

  4. पॉडकास्ट चुनें पर टैप करें, फिर उन कार्यक्रम पर टैप करें जिन्हें आप स्टेशन में जोड़ना चाहते हैं (या सभी पॉडकास्ट शामिल करें को चालू करें)।

  5. वापस जाएँ बटन पर टैप करें, फिर बंद करें बटन पर टैप करें।

नुस्ख़ा : आप अपने स्टेशन में जोड़े जाने वाले प्रत्येक पॉडकास्ट के एपिसोड की संख्या को ऐडजस्ट कर सकते हैं। स्टेशन पर टैप करें, अधिक बटन पर टैप करें, फिर स्टेशन सेटिंग्ज़ पर टैप करें। स्टेशन में मौजूद सभी पॉडकास्ट के लिए समान सेटिंग्ज़ इस्तेमाल करने के लिए, एपिसोड पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें। एकल कार्यक्रम के लिए सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करने के लिए, पॉडकास्ट सूची में कार्यक्रम पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.