इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर नोट्स एक्सपोर्ट करें या प्रिंट करें

नोट्स ऐप में, आप Pages ऐप में एक नोट खोल सकते हैं और काम करना जारी रख सकते हैं। आप नोट को PDF के रूप में भी एक्सपोर्ट कर सकते हैं या नोट प्रिंट कर सकते हैं।

कोई नोट Pages में खोलें

  1. सुनिश्चित करें कि आपके iPhone में Pages का नवीनतम संस्करण है।

  2. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  3. वह नोट खोलें जिसे आप एक्सपोर्ट करना चाहते हैं।

  4. शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर Pages में खोलें पर टैप करें।

नोट : अगर नोट लॉक किया गया है, तो आपको नोट का कॉन्टेंट Pages में एक्सपोर्ट करने से पहले उसे अनलॉक करना होगा। आप Pages में ड्रॉइंग संपादित नहीं कर सकते। स्कैन किए गए दस्तावेज़ और PDF जैसा कॉन्टेंट Pages में थंबनेल इमेल के रूप में दिखाई देता है। टैग, मेंशन, चेकलिस्ट और नोट्स के लिंक Pages में सक्रिय आइटम नहीं हैं। अगर कोई नोट शेयर किया जाता है, तो परिणामी Pages दस्तावेज़ शेयर नहीं किया जाता है।

किसी नोट को PDF के रूप में एक्सपोर्ट करें

आप नोट के अटैचमेंट के लिए इसकी वर्तमान दृश्य सेटिंग्ज़ का इस्तेमाल करके, नोट का एक PDF बना सकते हैं। कई पृष्ठ वाले PDF या स्कैन किए गए दस्तावेज़ वाले नोट में, एक्सपोर्ट किए गए PDF में केवल मूल PDF या स्कैन किए गए दस्तावेज़ का पहला पृष्ठ होता है।

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. वह नोट खोलें जिसे आप एक्सपोर्ट करना चाहते हैं।

  3. शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर मार्कअप पर टैप करें।

  4. एक्सपोर्ट किए गए PDF में आवश्यकता के अनुसार पृष्ठ चिह्नित करें, फिर PDF को सहेजने के लिए पूर्ण पर टैप करें।

किसी नोट को Markdown फ़ाइल के रूप में एक्सपोर्ट करें

आप अपने नोट्स Markdown फ़ाइल के रूप में एक्सपोर्ट कर सकते हैं, ताकि आप अपने नोट्स Markdown का समर्थन करने वाले लेखन, कॉन्टेंट और अन्य वर्कफ़्लो में एकीकृत कर सकें।

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. वह नोट खोलें जिसे आप एक्सपोर्ट करना चाहते हैं।

  3. “शेयर करें” बटन पर टैप करें, “मार्कअप के रूप में एक्सपोर्ट करें” पर टैप करें, फिर अपना नोट भेजने या सहेजने का तरीक़ा चुनें।

कोई नोट प्रिंट करें

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. वह नोट खोलें जिसे आप प्रिंट करना चाहते हैं।

  3. शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर प्रिंट करें पर टैप करें।

  4. प्रिंटर और अन्य विकल्प चुनें, फिर प्रिंट करें पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.