इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone के कीबोर्ड के साथ ईमोजी, Memoji और स्टिकर जोड़ें

टाइप करते समय, आप संदेश और दस्तावेज़ों के ज़रिए ख़ुद को ज़ाहिर करने के लिए ईमोजी, Memoji और स्टिकर शामिल कर सकते हैं और इसके लिए iPhone कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ईमोजी, Memoji या स्टिकर जोड़ें

टेक्स्ट बदलने और शब्दों में जान डालने के लिए ईमोजी कीबोर्ड का इस्तेमाल करें।

  1. टेक्स्ट फ़ील्ड पर टैप करें, फिर ईमोजी कीबोर्ड पर स्विच करने के लिए ईमोजी बटन या अगला कीबोर्ड “की” पर टैप करें।

    नोट्स ऐप में स्क्रीन के शीर्ष आधे भाग में नोट खुलता है और निचले आधे भाग में ईमोजी कीबोर्ड खुलता है।
  2. ईमोजी, Memoji और स्टिकर ब्राउज़ करने के लिए बाएँ या दाएँ स्वाइप करें, या इस कैटेगरी पर जाने के लिए कीबोर्ड के नीचे मौजूद चिह्न पर टैप करें।

    आपके हालिया इस्तेमाल किए गए ईमोजी, Memoji और स्टिकर ईमोजी कीबोर्ड के अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले सेक्शन में दिखाई देते हैं।

  3. इमेज को अपने टेक्स्ट फ़ील्ड में जोड़ने के लिए इस पर टैप करें।

    किसी ईमोजी की विविधताएँ देखने के लिए — जैसे त्वचा के विभिन्न रंग — ईमोजी को टच और होल्ड करें, फिर अपनी उँगली को ड्रैग करके अपनी पसंद की विविधता पर छोड़ें।

  4. सामान्य कीबोर्ड पर वापस जाने के लिए “ABC” पर टैप करें।

नुस्ख़ा : जब आप कीबोर्ड का इस्तेमाल करके ऐसे शब्द टाइप करते हैं, जिन्हें कीबोर्ड के ऊपर प्रदर्शित होने वाले ईमोजी से बदला जा सकता है; तो टेक्स्ट के स्थान पर इसे लागू करने के लिए ईमोजी पर टैप करें।

अगर Apple Intelligence* चालू है, तो आप कस्टम ईमोजी बना सकते हैं, जिसे Genmoji कहते हैं। Genmoji की मदद से अपनी ख़ुद की ईमोजी बनाएँ देखें।

iPhone कीबोर्ड के साथ स्टिकर बनाएँ

समर्थित ऐप्स में, आप अपने iPhone कीबोर्ड से संदेश टाइप करते समय अपनी तस्वीर लाइब्रेरी में मौजूद इमेज से नया स्टिकर बना सकते हैं।

  1. टेक्स्ट फ़ील्ड पर टैप करें, फिर ईमोजी कीबोर्ड पर स्विच करने के लिए ईमोजी बटन या अगला कीबोर्ड “की” पर टैप करें।

  2. स्टिकर बटन पर टैप करें, फिर स्टिकर जोड़ें बटन पर टैप करें।

    अपनी तस्वीर लाइब्रेरी में खोजने के लिए स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित खोज फ़ील्ड में कोई शब्द दर्ज करें या लोग या पशु जैसी किसी कैटेगरी पर टैप करें।

  3. उस तस्वीर पर टैप करें जिसे आपको इस्तेमाल करना है, फिर स्टिकर जोड़ें पर टैप करें।

    स्टिकर ऑटोमैटिक रूप से आपके स्टिकर कलैक्शन में जुड़ जाता है।

iPhone कीबोर्ड के साथ Memoji बनाएँ या संपादित करें

समर्थित ऐप्स में, आप अपने iPhone कीबोर्ड से संदेश टाइप करते समय Memoji बना सकते हैं। आप पहले से बनाए गए Memoji को संपादित कर सकते हैं, हटा सकते हैं या उसकी नक़ल भी बना सकते हैं।

  1. टेक्स्ट फ़ील्ड पर टैप करें, फिर ईमोजी कीबोर्ड पर स्विच करने के लिए ईमोजी बटन या अगला कीबोर्ड “की” पर टैप करें।

  2. अपना पहला Memoji बनाने के लिए Memoji बटन पर टैप करें, फिर जोड़ें बटन पर टैप करें या संपादित करने, डिलीट करने, नक़ल बनाने या अतिरिक्त Memoji बनाने के लिए अधिक बटन पर टैप करें।

  3. अपना Memoji बनाने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

    Memoji ऑटोमैटिकली आपके Memoji कलेक्शन में जुड़ जाता है।

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.