इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर तस्वीर या वीडियो के बैकग्राउंड पर मौजूद सब्जेक्ट हटाएँ

आप किसी तस्वीर या वीडियो फ़्रेम के सब्जेक्ट को उसके बैकग्राउंड से अलग कर सकते हैं, फिर इसे अन्य दस्तावेज़ और ऐप्स में कॉपी या शेयर कर सकते हैं।

आप “तस्वीर”, “Safari”, “झलक देखें” आदि में इस फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तस्वीर ऐप लाइब्रेरी में कोई तस्वीर खुली है। तस्वीर के मध्य में मौजूद सब्जेक्ट आउटलाइन किया गया है और कॉपी करें, स्टिकर जोड़ें और शेयर बटन इसके ऊपर प्रदर्शित होते हैं।
  1. किसी तस्वीर को फ़ुल स्क्रीन पर खोलें या किसी भी फ़्रेम में वीडियो को पॉज़ करें।

  2. सब्जेक्ट को टच और होल्ड करें। जब सब्जेक्ट पर आउटलाइन प्रदर्शित होती है, तो निम्नलिखित में से कोई काम करें :

    • सब्जेक्ट को टच करना जारी रखें, फिर दूसरी उँगली से किसी अन्य ऐप में दस्तावेज़ खोलें और सब्जेक्ट को दस्तावेज़ में खींचें।

    • कॉपी करें या सब्जेक्ट कॉपी करें पर टैप करें, फिर सब्जेक्ट को किसी ईमेल, टेक्स्ट संदेश या नोट पर पेस्ट करें।

    • सब्जेक्ट के बारे में ज़्यादा जानने के लिए लुकअप पर टैप करें।

    • स्टिकर जोड़ें पर टैप करें, फिर स्टिकर को सहेजें और तस्वीर, ईमेल, टेक्स्ट संदेश आदि में इसका इस्तेमाल करें।

    • शेयर करें पर टैप करें, फिर कोई शेयरिंग विकल्प चुनें, जैसे कि AirDrop, संदेश या मेल।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.