इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर फ़ाइल में फ़ाइल और फ़ोल्डर ढूँढें और देखें

फ़ाइल ऐप में, आप अपने दस्तावेज़, इमेज और अन्य फ़ाइल खोज और देख सकते हैं।

कोई विशिष्ट फ़ाइल या फ़ोल्डर ढूँढें

  1. अपने iPhone पर फ़ाइल ऐप पर जाएँ।

  2. खोज फ़ील्ड में फ़ाइल नाम, फ़ोल्डर नाम या दस्तावेज़ प्रकार दर्ज करें।

    जब आप खोज करते हैं, तो आपके पास निम्न विकल्प होते हैं :

    • अपने खोज के दायरे पर फ़ोकस करें : खोज फ़ील्ड के नीचे, हालिया अथवा स्थान या टैग के नाम पर टैप करें।

    • कीबोर्ड छिपाएँ और स्क्रीन पर अधिक परिणाम देखें : खोजें पर टैप करें।

    • नई खोज शुरू करें : खोज फ़ील्ड में टेक्स्ट साफ़ करें बटन पर टैप करें।

    • कोई परिणाम खोलें : टैप करें।

फ़ाइल खोलने के लिए कोई ऐप चुनें

कोई फ़ाइल खोलते समय, आप वह ऐप निर्दिष्ट कर सकते हैं जिससे आप इसे खोलना चाहते हैं।

  1. अपने iPhone पर फ़ाइल ऐप पर जाएँ।

  2. आप जो फ़ाइल खोलना चाहते हैं, उस पर टच और होल्ड करें।

  3. मेन्यू से “इसमें खोलें” चुनें, फिर कोई विकल्प चुनें।

कोई फ़ाइल खोलने के लिए डिफ़ॉल्ट ऐप चुनें

आप कोई फ़ाइल खोलने के लिए डिफ़ॉल्ट ऐप निर्दिष्ट कर सकते हैं, ताकि फ़ाइल पर टैप करने पर वह हमेशा उसी ऐप में खुले।

  1. अपने iPhone पर फ़ाइल ऐप पर जाएँ।

  2. फ़ाइल को टच और होल्ड करें, फिर “जानकारी पाएँ” चुनें।

  3. प्रीव्यू के नीचे, “हमेशा इससे खोलें” के आगे पॉप-अप मेन्यू पर टैप करें, फिर कोई ऐप चुनें।

    जब आप फ़ाइल खोलने के लिए कोई नया डिफ़ॉल्ट ऐप चुनते हैं, तो इस बात की पुष्टि करने के लिए एक प्रॉम्प्ट दिखाई देता है कि क्या आप उस फ़ाइल या फ़ाइल प्रकार के लिए डिफ़ॉल्ट ऐप बदलना चाहते हैं।

"झलक देखें" में कोई फ़ाइल खोलें

आप "झलक देखें" में कोई इमेज फ़ाइल या PDF का प्रीव्यू देख सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर फ़ाइल ऐप पर जाएँ।

  2. फ़ाइल को टच और होल्ड करें, “इससे खोलें” पर टैप करें, फिर “झलक देखें की मदद से प्रीव्यू देखें” चुनें।

फ़ाइल और फ़ोल्डर ब्राउज़ करें

  1. अपने iPhone पर फ़ाइल ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के नीचे ब्राउज़ करें पर टैप करें, फिर ब्राउज़ स्क्रीन पर किसी दस्तावेज़ पर टैप करें।

    अगर आपको ब्राउज़ स्क्रीन दिखाई नहीं देती है, तो फिर से ब्राउज़ करें पर टैप करें।

  3. हालिया खोली गई फ़ाइल देखने के लिए, स्क्रीन के नीचे हालिया पर टैप करें।

  4. कोई फ़ाइल, स्थान या फ़ोल्डर खोलने के लिए उस पर टैप करें।

    नोट : अगर आपने फ़ाइल बनाने वाला ऐप इंस्टॉल नहीं किया है, तो फ़ाइल का प्रीव्यू झलक देखें में खुलता है।

फ़ोल्डर को पसंदीदा के रूप में चिह्नित करने या टैग जोड़ने के बारे में जानकारी के लिए, फ़ाइल या फ़ोल्डर टैग करें देखें।

फ़ाइल और फ़ोल्डर को सॉर्ट करने का तरीक़ा बदलें

  1. अपने iPhone पर फ़ाइल ऐप पर जाएँ।

  2. किसी खुले स्थान या फ़ोल्डर से, अधिक बटन पर टैप करें।

  3. विकल्प चुनें : नाम, प्रकार, तिथि, आकार या टैग।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.