iPhone पर फ़िटनेस में वर्कआउट शुरू करें

आप व्यक्तिगत वर्कआउट सत्र शुरू कर सकते हैं। आप हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT), आउटडोर रन और आउटडोर साइकिल जैसे कार्डियो-फ़ोकस विकल्पों से लेकर फ़ंक्शनल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कोर ट्रेनिंग और किकबॉक्सिंग जैसे शक्ति-आधारित वर्कआउट कर सकते हैं। आप अपना वर्कआउट प्रकार शुरू करने पर ऑटोमैटिकली मीडिया चलाए जाने के लिए सेट कर सकते हैं : अगर आप Apple Music से सब्सक्राइब करते हैं, तो Apple Music वर्कआउट प्रकार और आपके पसंदीदा संगीत के आधार पर मीडिया चुनता है। या आप ख़ुद भी मीडिया चुन सकते हैं।

अगर आपके पास बस एक iPhone है, तो आप इन वर्कआउट प्रकारों में से एक वर्कआउट कर सकते हैं :

  • आउटडोर वॉक

  • आउटडोर रन

  • हाइकिंग

  • आउटडोर पुश वॉकिंग पेस

  • आउटडोर पुश रनिंग पेस

  • आउटडोर साइकल

आप जब Apple Watch, AirPods Pro 3, Powerbeats Pro 2 या संगत Bluetooth सक्षम थर्ड-पार्टी हृदय गति मॉनिटर को कनेक्ट करते हैं, तो आप स्क्रीन पर दिखाए गए वर्कआउट मेट्रिक्स की मदद से वर्कआउट कर सकते हैं।

नोट : अगर आपका iPhone, AirPods Pro 3 या किसी थर्ड-पार्टी हृदय गति मॉनिटर से कनेक्टेड है, तो आपके पास किकबॉक्सिंग और पिलेट्स जैसे अधिक वर्कआउट प्रकारों का ऐक्सेस होता है। अगर आपके पास Apple Watch है, तो आपको सभी प्रकार के वर्कआउट का ऐक्सेस मिलेगा।

फ़िटनेस वर्कआउट स्क्रीन तीन वर्कआउट प्रकार दिखाती है। वर्कआउट लॉग करने और हृदय गति मॉनिटर कनेक्ट करने के बटन स्क्रीन के शीर्ष पर मौजूद हैं।

कोई हृदय गति डिवाइस कनेक्ट करें

अपने iPhone पर वर्कआउट शुरू करने से पहले, पक्का करें कि आपने Apple Watch, AirPods Pro 3, Powerbeats Pro 2 या Bluetooth®-सक्षम थर्ड-पार्टी हृदय गति मॉनिटर को कनेक्ट किया है, जो सेहत ऐप से कनेक्ट होता है। AirPods Pro 3 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, AirPods यूज़र गाइड में AirPods Pro 3 की मदद से वर्कआउट के दौरान अपनी हृदय गति ट्रैक करें देखें।

अगर आपके पास कोई हृदय गति डिवाइस कनेक्टेड नहीं है, तो निम्नलिखित काम करें :

  1. अपने iPhone पर फ़िटनेस ऐप पर जाएँ।

  2. “वर्कआउट” पर टैप करें, फिर ऊपरी-दाएँ कोने में मौजूद हृदय गति डिवाइस बटन पर टैप करें।

  3. “Bluetooth सेटिंग” पर टैप करें, फिर अपने iPhone को Bluetooth ऐक्सेसरी से पेयर करें

वर्कआउट शुरू करें

  1. अपने iPhone पर फ़िटनेस ऐप पर जाएँ।

  2. वर्कआउट पर टैप करें, फिर उस वर्कआउट प्रकार तक स्क्रोल करें जिसे आप करना चाहते हैं।

    अधिक वर्कआउट प्रकार देखने के लिए, टैब पर सबसे नीचे “जोड़ें” बटन पर टैप करें।

  3. वर्कआउट शुरू करने के लिए, शुरू करें बटन पर टैप करें।

वर्कआउट के लिए ऑडियो चुनें

आप जब कोई वर्कआउट प्रकार शुरू करते हैं, तो मीडिया को ऑटोमैटिकली चालू होने पर सेट कर सकते हैं। यह उस मीडिया पर आधारित हो सकता है जो आप सामान्य रूप से सुनते हैं या फिर अपनी पसंद का मीडिया चुनते हैं।

  1. अपने iPhone पर फ़िटनेस ऐप पर जाएँ।

  2. वर्कआउट पर टैप करें, किसी वर्कआउट प्रकार तक स्क्रोल करें, फिर मीडिया बटन पर टैप करें।

  3. ऑटोप्ले मीडिया को चालू करें।

  4. अगर आप Apple Music से सब्सक्राइब करते हैं, तो आप वर्कआउट प्रकार और अपने पसंदीदा संगीत के आधार पर मीडिया चला सकते हैं। “आपके लिए चुना गया” पर टैप करें।

  5. अपना ख़ुद का मीडिया चुनने के लिए, मीडिया चुनें पर टैप करें, मीडिया जोड़ें पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें:

    • सुझाया गया विकल्प चुनें : सुझाव के नीचे किसी विकल्प पर टैप करें।

      नुस्ख़ा : अधिक सुझाव देखने के लिए, स्रोत के नीचे संगीत या पॉडकास्ट पर टैप करें।

    • प्लेलिस्ट चुनें : संगीत पर टैप करें, प्लेलिस्ट पर टैप करें, फिर कोई प्लेलिस्ट चुनें।

  6. जब आप काम पूरा कर लें, तब पूर्ण बटन पर टैप करें।

नोट : आप अपना वर्कआउट शुरू करने से पहले जो संगीत या अन्य ऑडियो सुन रहे हैं, वह जारी रहता है।

वर्कआउट कंट्रोल का इस्तेमाल करें

वर्कआउट के दौरान, आप किसी खंड को पॉज़, चिह्नित कर सकते हैं, चेक इन में भेज सकते हैं, कंट्रोल को लॉक कर सकते हैं आदि। जब आप कोई वर्कआउट समाप्त करते हैं, तो आपका वर्कआउट कैसा रहा इसका सारांश देख सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर फ़िटनेस ऐप पर जाएँ।

  2. वर्कआउट शुरू करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • वर्कआउट पॉज़ करें : पॉज़ करें बटन पर टैप करें।

    • वर्कआउट जारी रखें : जारी रखें बटन पर टैप करें।

    • खंड चिह्नित करें : खंड बटन पर टैप करें।

    • एक हृदय गति डिवाइस कनेक्ट करें : हृदय गति डिवाइस बटन पर टैप करें।

    • वर्कआउट समाप्त करें : स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें, फिर वर्कआउट समाप्त करें पर टैप करें। वर्कआउट सारांश रीव्यू करें, फिर पूर्ण बटन पर टैप करें।

    • वर्कआउट बडी को म्यूट करें : स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें, फिर “म्यूट करें” पर टैप करें।

    • चेक-इन शुरू करें : स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें, चेक-इन पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    • iPhone पर मेट्रिक्स देखना बंद करें (Apple Watch ज़रूरी है) : स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें, फिर “देखना रोकें” पर टैप करें।

      नोट : फिर से देखना शुरू करने के लिए अपनी Apple Watch पर दाईं ओर स्वाइप करें, फिर “देखें” पर टैप करें।

    • वर्कआउट कंट्रोल लॉक करें : स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें, फिर कंट्रोल लॉक करें पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.