इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone के साथ इंटरैक्ट करने के लिए मूलभूत जेस्चर के बारे में जानें

कुछ सरल जेस्चर का इस्तेमाल करके iPhone और उसके ऐप्स नियंत्रित करें—टैप करें, टच और होल्ड करें, स्वाइप करें, स्क्रोल करें और ज़ूम करें।

संकेत

जेस्चर

टैप करें जेस्चर को दिखाने वाला आइकॉन।

टैप करें। स्क्रीन पर कोई आइटम एक उँगली से संक्षेप में टच करें। उदाहरण के लिए, कोई ऐप खोलना है, तो होम स्क्रीन पर उसके आइकॉन पर टैप करें।

टच और होल्ड करें जेस्चर को दिखाने वाला आइकॉन।

टच और होल्ड करें। स्क्रीन पर कोई आइटम तब तक दबाते रहें जब तक कुछ घटित न हो जाए। उदाहरण के लिए, अगर आप होम स्क्रीन का वॉलपेपर टच और होल्ड करते हैं, तो ऐप आइकॉन हिलने लगते हैं।

स्वाइप करें जेस्चर को दिखाने वाला आइकॉन।

स्वाइप करें। स्क्रीन पर एक उँगली तेज़ी से मूव करें। उदाहरण के लिए, अधिक ऐप्स देखने हैं, तो होम स्क्रीन पर बाईं ओर स्वाइप करें।

स्क्रोल करें जेस्चर को दिखाने वाला आइकॉन।

स्क्रोल करें। स्क्रीन पर अपनी एक उँगली उठाए बिना मूव करें। उदाहरण के लिए, तस्वीर में, आप अधिक देखने के लिए सूची को ऊपर या नीचे ड्रैग कर सकते हैं। तेज़ी से स्क्रोल करने के लिए स्वाइप करें; स्क्रोल करना बंद करने के लिए स्क्रीन पर टच करें।

ज़ूम करें जेस्चर को दिखाने वाला आइकॉन।

ज़ूम करें। अपनी दो उँगलियों को स्क्रीन पर एक दूसरे के पास रखें। ज़ूम इन करने के लिए उन्हें अलग-अलग फैलाएँ या ज़ूम आउट करने के लिए उन्हें एक-दूसरे की ओर मूव करें।

आप कोई तस्वीर या वेबपृष्ठ ज़ूम इन करने के लिए डबल-टैप कर सकते हैं और ज़ूम आउट करने के लिए फिर से डबल-टैप कर सकते हैं।

नक़्शा में, डबल टैप और होल्ड करें, फिर ज़ूम इन करने के लिए ऊपर ड्रैग करें या ज़ूम आउट करने के लिए नीचे ड्रैग करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.