इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करें

आप तस्वीरें और वीडियो मेल या संदेश या इंस्टॉल किए गए अन्य ऐप्स में शेयर कर सकते हैं। आप iPhone, iPad, Mac या Apple Vision Pro पर आस-पास मौजूद किसी भी व्यक्ति के साथ, तुरंत तस्वीरें शेयर करने के लिए, AirDrop का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

तस्वीरें और वीडियो बाहरी स्टोरेज डिवाइस पर ट्रांसफ़र करने के बारे में जानने के लिए, तस्वीर और वीडियो इंपोर्ट और एक्सपोर्ट करना देखें।

नोट : कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करने से, उसका संबंधित मेटाडेटा भी शेयर हो जाता है, जैसे कि तिथि और समय, स्थान, डिवाइस और कैप्शन।

तस्वीरें और वीडियो शेयर करें

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. इनमें से कोई एक काम करें :

    • कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करें : तस्वीर या वीडियो खोलें, शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर शेयर करने का कोई विकल्प चुनें, मेल, संदेश या AirDrop इसमें शामिल हैं।

      iPhone स्क्रीन के शीर्ष मध्य भाग में चुनी गई तस्वीर प्रदर्शित होती है, जिसमें नीचे शेयरिंग विकल्पों की एक पंक्ति होती है। अतिरिक्त विकल्प उनके नीचे दिखाई देते हैं, जिनमें तस्वीर कॉपी करें, शेयर किए गए ऐल्बम में जोड़ें, ऐल्बम में जोड़ें और “वॉलपेपर के रूप में इस्तेमाल करें” शामिल हैं।
    • एकाधिक तस्वीरें या वीडियो शेयर करें : एकाधिक थंबनेल वाली स्क्रीन देखते समय, “चुनें” पर टैप करें, फिर उन तस्वीरों और वीडियो के थंबनेल पर टैप करें जिन्हें आप शेयर करना चाहते हैं। शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर शेयर करने का कोई विकल्प चुनें, मेल, संदेश या AirDrop इसमें शामिल हैं।

      iPhone की स्क्रीन तस्वीरों के ग्रिड से भरी हुई है, जिनमें से कुछ को चुना गया है। स्क्रीन पर सबसे नीचे, “शेयर करें” और “डिलीट करें” बटन मौजूद हैं।
    • किसी संग्रह में मौजूद सभी तस्वीरें शेयर करें : “हालिया दिन,” “यादें” या “यात्राएँ” जैसा कोई संग्रह देखते समय, अधिक बटन पर टैप करें, “शेयर करें” पर टैप करें, फिर कोई शेयरिंग विकल्प चुनें, मेल, संदेश या AirDrop इसमें शामिल हैं।

आप शेयर किया गया ऐल्बम भी बना सकते हैं, ताकि आप ऐल्बम में सिर्फ़ अपने चुने गए लोगों के साथ ही सहयोग कर सकें। शेयर किया गया ऐल्बम बनाएँ देखें।

नोट : अटैचमेंट की आकार सीमा, आपके सर्विस प्रोवाइडर द्वारा निर्धारित की जाती है। वे डिवाइस या सेवाएँ जो Live Photos का समर्थन नहीं करती हैं उनके लिए, Live Photo को एक स्थिर तस्वीर के रूप में शेयर किया जाता है।

तस्वीर या वीडियो के बारे में शेयर की जाने वाली जानकारी को ऐडजस्ट करें

कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करने से पहले, आप उसके साथ शेयर होने वाले फ़ॉर्मैट, फ़ाइल प्रकार और जानकारी को ऐडजस्ट कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. तस्वीर या वीडियो खोलें, शेयर करें बटन पर टैप करें, विकल्प पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • स्थान डेटा बंद करें : स्थान बंद करें।

    • फ़ाइल फ़ॉर्मैट ऐडजस्ट करें : गंतव्य के लिए सबसे बेहतर फ़ाइल फ़ॉर्मैट के लिए “ऑटोमैटिक” टैप करें, फ़ाइल फ़ॉर्मैट को बदलने से रोकने के लिए, “वर्तमान” पर टैप करें या “सर्वाधिक संगत” पर टैप करें। ऐसा करने से, फ़ाइल JPEG या MOV में बदल सकती हैं।

    • iCloud लिंक के रूप में भेजें : तस्वीर या वीडियो देखने या डाउनलोड करने के लिए, URL शेयर करना है, तो iCloud लिंक चालू करें। iCloud लिंक 30 दिनों तब उपलब्ध होते हैं।

    • तस्वीर का सभी डेटा भेजें : मूल फ़ाइल को संपादन हिस्ट्री और मेटाडेटा के साथ शेयर करने के लिए, “सभी तस्वीर डेटा” चालू करें; प्राप्तकर्ता वर्तमान संस्करण देख और उसे संशोधित कर सकता है (केवल AirDrop और iCloud लिंक के साथ उपलब्ध है)।

  3. पूर्ण बटन पर टैप करें।

आपको प्राप्त हुई किसी तस्वीर या वीडियो को सहेजें या शेयर करें

आप अन्य ऐप्स से अपने साथ शेयर की गई तस्वीरें सहेज सकते हैं।

ऐप के आधार पर, इमेज के आगे सहेजें बटन पर टैप करें या किसी तस्वीर या वीडियो को टच और होल्ड करें, फिर सहेजें बटन पर टैप करें।

आप अपनी तस्वीरें लाइब्रेरी में सहेजी गई तस्वीरें और वीडियो देख सकते हैं या हाल ही में सहेजी गई तस्वीरें ढूँढें देखें।

नोट : संदेश ऐप में आपके साथ शेयर की गई तस्वीर और वीडियो आपकी तस्वीर लाइब्रेरी में ऑटोमैटिकली सहेजी जाती हैं। यह फ़ीचर बंद करने के लिए, सेटिंग > ऐप्स > संदेश > आपके साथ शेयर किया गया पर जाएँ, फिर तस्वीर को बंद करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.