इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर नोट्स शेयर करें और सहयोग करें

नोट्स ऐप में, किसी नोट की कॉपी किसी दोस्त को भेज सकते हैं। आप iCloud में किसी नोट या नोट्स के किसी फ़ोल्डर में रीयल टाइम में सहयोग करने के लिए भी लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं और हर व्यक्ति को नवीनतम बदलाव दिखाई देंगे।

शेयरिंग विकल्प दिखाने वाले ओवरले के साथ एक नोट।

किसी नोट की कॉपी शेयर करें

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. वह नोट खोलें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं।

  3. शेयर करें बटन पर टैप करें, "सहयोग करें" पर टैप करें, "कॉपी भेजें" पर टैप करें, फिर नोट भेजने का तरीक़ा चुनें।

iCloud का इस्तेमाल करके, किसी नोट या नोट्स के फ़ोल्डर में सहयोग करें

दूसरों के साथ सहयोग करने के लिए, आप iCloud में नोट या नोट्स का फ़ोल्डर शेयर कर सकते हैं। आप सहभागियों के लिए अनुमतियाँ सेट कर सकते हैं (जैसे उन्हें नोट्स संपादित करने, अटैचमेंट जोड़ने और सबफ़ोल्डर बनाने की अनुमति देना) और सभी सहभागी रीयल टाइम में सभी के परिवर्तन देख सकते हैं। सहभागियों ने अपने Apple खाते में साइन इन किया होना चाहिए और iCloud सेटिंग्ज़ में नोट्स चालू किया होना चाहिए

नोट : आप लॉक किए गए नोट पर या लॉक किए गए नोट्स वाले फ़ोल्डर पर सहयोग नहीं कर सकते।

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • कोई नोट शेयर करें : आप जो नोट शेयर करना चाहते हैं उसे खोलें, “शेयर करें” बटन पर टैप करें, फिर “सहयोग करें” चुनें।

    • कोई फ़ोल्डर शेयर करें : आप जो फ़ोल्डर शेयर करना चाहते हैं उसे खोलें, फिर “शेयर करें” बटन पर टैप करें।

  3. ऐक्सेस और अनुमतियाँ बदलने के लिए, “केवल आमंत्रित लोग ही संपादित कर सकते हैं” पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक सेट करें :

    • कौन ऐक्सेस कर सकता है : “केवल आमंत्रित लोग” या “लिंक वाला कोई भी व्यक्ति” चुनें।

    • अनुमतियाँ : “बदलाव कर सकता है” या “केवल देख सकता है” चुनें।

    • अन्य लोगों को आमंत्रित करने की अनुमति दें : सहभागियों को नए लोगों को आमंत्रित करने की अनुमति देने के लिए चालू करें (केवल तभी उपलब्ध होता है, जब उनके पास बदलाव करने की अनुमति हो)।

  4. अपना आमंत्रण भेजने के लिए, संदेश या मेल चुनें। (AirDrop सहयोग के लिए समर्थित नहीं है।)

    अगर आप संदेश में आमंत्रण भेजते हैं, तो जब शेयर किए गए नोट में कोई बदलाव करता है, तब आपको ऐक्टिविटी के अपडेट संदेश में की गई बातचीत में मिलते हैं। शेयर किए गए नोट पर जाने के लिए अपडेट पर टैप करें।

Apple सहायता आलेख अगर आप अपने iPhone या iPad पर नोट्स ऐप में शेयर या सहयोग नहीं कर पा रहे हैं देखें।

किसी नोट में ऐक्टिविटी देखें

नोट्स सूची में, किसी नोट शीर्षक की बाईं ओर एक नारंगी बिंदु इस बात का संकेत देता है कि नोट को अंतिम बार देखने के बाद से वह बदल गया है।

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. नोट खोलें, फिर यह देखने के लिए कि किसने कब बदलाव किए, नोट पर दाईं ओर स्वाइप करें या ऐक्टिविटी कार्ड पर ऊपर की ओर स्वाइप करें।

  3. ऐक्टिविटी कैसे दिखाई जाती है यह ऐडजस्ट करने के लिए, सहयोग करें बटन पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक चुनें :

    • अपडेट दिखाएँ : आपके द्वारा अंतिम बार नोट खोले जाने से अब तक किए गए बदलाव दिखाए जाते हैं।

    • सभी ऐक्टिविटी दिखाएँ : नोट में सभी ऐक्टिविटी दिखाई जाती हैं।

    • हाईलाइट दिखाएँ : नाम, तिथि और प्रत्येक सहभागी द्वारा किए गए बदलाव दिखाता है।

नुस्ख़ा : किसी सहभागी को मेंशन करने और उन्हें ज़रूरी अपडेट के बारे में सूचित करने के लिए, @ चिह्न टाइप करें और उसके बाद उनका नाम लिखें।

किसी फ़ोल्डर में ऐक्टिविटी देखें

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. फ़ोल्डर को टच और होल्ड करें, फिर फ़ोल्डर गतिविधि दिखाएँ पर टैप करें।

शेयरिंग सेटिंग्ज़ बदलें

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. किसी शेयर किए गए नोट या फ़ोल्डर का ओनर निम्नलिखित में से एक काम करके, शेयरिंग सेटिंग्ज़ बदल सकता है :

    • शेयर किया गया नोट प्रबंधित करें : सहयोग करें बटन पर टैप करें, फिर शेयर किया गया नोट प्रबंधित करें पर टैप करें।

    • शेयर किया गया फ़ोल्डर प्रबंधित करें : फ़ोल्डर क्रियाएँ बटन पर टैप करें, फिर शेयर किया गया फ़ोल्डर प्रबंधित करें पर टैप करें।

  3. इनमें से कोई एक काम करें :

    • सहभागी हटाएँ : उस सहभागी पर टैप करें जिसे आप हटाना चाहते हैं, फिर ऐक्सेस हटाएँ पर टैप करें।

    • ऐक्सेस और अनुमति सेटिंग्ज़ बदलें : सभी सहभागियों के लिए सेटिंग्ज़ बदलना है, तो शेयर विकल्प पर टैप करें। एक व्यक्ति के लिए सेटिंग्ज़ बदलने के लिए, उनके नाम पर टैप करें।

    • शेयरिंग रोकें : जब आप यह विकल्प चुनते हैं, तो शेयर किया गया नोट या फ़ोल्डर अन्य सहभागियों के डिवाइस से हटा दिया जाता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.