इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर डाउनलोड किया गया News कॉन्टेंट पढ़ने के लिए ऑफ़लाइन मोड इस्तेमाल करें

Apple News+ के सब्सक्राइबर News कॉन्टेंट ऑटोमैटिकली डाउनलोड कर सकते हैं, फिर वाई-फ़ाई या मोबाइल कनेक्शन उपलब्ध न होने पर इसे ऐक्सेस कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, विमान में सवार होने के दौरान या सबवे में सफ़र करते समय।

नोट : ऑफ़लाइन मोड के लिए डाउनलोड किए जा सकने वाले कॉन्टेंट में स्टोरीज़, अंक, ऑडियो स्टोरीज़, रेसिपी और पहेलियाँ शामिल हो सकती हैं। सभी कॉन्टेंट प्रकार सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होते हैं। iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें।

Apple News+ के लिए ऑटोमैटिक डाउनलोड चालू करें

  1. अपने Apple खाते में साइन इन करें

  2. अपने iPhone के सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  3. ऐप्स पर टैप करें, फिर News पर टैप करें।

  4. बैकग्राउंड ऐप रीफ़्रेश चालू करें।

  5. ऑटोमैटिक डाउनलोड पर टैप करें, “ऑटोमैटिक डाउनलोड की अनुमति दें” चालू करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक चालू करें :

    • हालिया स्टोरीज़ : “आज” फ़ीड, “News+ का सबसे बेहतर कॉन्टेंट” फ़ीड, खेल फ़ीड, आपके साथ शेयर किया गया और हिस्ट्री में मौजूद नवीनतम स्टोरीज़ डाउनलोड करता है।

    • सहेजी गईं स्टोरीज़ : आपकी सहेजी गई स्टोरीज़ की सूची में मौजूद नवीनतम स्टोरीज़ डाउनलोड करता है।

    • पत्रिकाओं के अंक : आपके द्वारा फ़ॉलो की जाने वाली पत्रिकाओं के नवीनतम अंक डाउनलोड करता है।

    • फ़ूड और रेसिपी : फ़ूड फ़ीड, रेसिपी कैटलॉग और सहेजी गई रेसिपी डाउनलोड करें।

    • पहेलियाँ : पहेलियाँ फ़ीड, प्रत्येक पहेली प्रकार के लिए फ़ीड और इन फ़ीड में मौजूद पहेलियाँ डाउनलोड करता है।

    • ऑडियो स्टोरीज़ : “आज” फ़ीड और ऑडियो टैब में मौजूद ऑडियो स्टोरीज़ डाउनलोड करता है।

    नोट : स्टोरी और रेसिपी में मौजूद इमेज के छोटे संस्करण डाउनलोड करने के लिए, “स्टोरेज ऑप्टिमाइज़ करें” चालू करें।

आपका iPhone, News कॉन्टेंट तब डाउनलोड करता है, जब उसमें पर्याप्त स्टोरेज स्पेस मौजूद होता है और वह वाई-फ़ाई और पावर से कनेक्टेड होता है। अगर आपके पास मोबाइल कनेक्शन है, लेकिन वाई-फ़ाई नहीं है, तो “आज” फ़ीड में केवल मुख्य स्टोरीज़ ही ऑटोमैटिकली डाउनलोड की जाती हैं।

News ऑफ़लाइन मोड में इस्तेमाल करें

अगर आपके पास वाई-फ़ाई या मोबाइल कनेक्शन नहीं है, तो स्क्रीन के शीर्ष पर इंटरनेट कनेक्शन अनुपलब्ध दिखाई देता है और ऐप में डाउनलोड नहीं किया गया कॉन्टेंट डिम हो जाता है। प्रत्येक फ़ीड के वर्तमान में लोड किए गए संस्करण से डाउनलोड किए गए संस्करण पर स्विच करने के लिए, “ऑफ़लाइन मोड के लिए डाउनलोड की गई स्टोरीज़ दिखाएँ” पर टैप करें।

जब आप इंटरनेट से दोबारा कनेक्ट करते हैं, तो स्क्रीन के शीर्ष पर “नई स्टोरीज़ ढूँढें” पर टैप करें। ऐप में सभी फ़ीड रीफ़्रेश कर दी जाती हैं और नवीनतम कॉन्टेंट दिखाती हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.