इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर, केवल आपके लिए चुनी गई समाचार स्टोरीज़ देखें

News ऐप में “आज” फ़ीड, Apple News संपादकों द्वारा चुनी गई मुख्य स्टोरीज़, आपके द्वारा फ़ॉलो किए गए चैनल और विषयों की सबसे बेहतर स्टोरीज़ और Apple News+ की स्टोरीज़ और अंक प्रस्तुत करता है। “आज” फ़ीड में Siri द्वारा सुझाई गई स्टोरी भी शामिल हैं, इसमें ट्रेंडिंग स्टोरी जो अन्य News रीडर्स, मेरे खेल आदि के साथ लोकप्रिय हैं, वे शामिल होती हैं। आपके स्थान के आधार पर, “आज” फ़ीड में Apple News Today ऑडियो ब्रीफ़िंग, पहेलियाँ और स्थानीय समाचार (आपके स्थानीय मौसम की स्थिति के साथ) भी शामिल हो सकते हैं।

नोट : ऑडियो ब्रीफ़िंग, स्थानीय समाचार और पहेलियाँ सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं।

“आज” फ़ीड में स्टोरीज़ ऐक्सेस करें

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • कोई स्टोरी खोलें : स्टोरी पर टैप करें।

    • किसी समूह में मौजूद अधिक स्टोरीज़ पढ़ें : समूह के सबसे नीचे, अधिक पर टैप करें।

    • कोई वीडियो चलाएँ : थंबनेल में चलाएँ बटन पर टैप करें।

    • नई स्टोरीज़ प्राप्त करें : नवीनतम स्टोरीज़ के साथ “आज” फ़ीड को रीफ़्रेश करने के लिए नीचे की ओर खींचें।

चैनल और विषय फ़ॉलो, अनफ़ॉलो, ब्लॉक और अनब्लॉक करें

आप चैनल और विषयों को फ़ॉलो करके और उन्हें ब्लॉक करके, “आज” फ़ीड में दिखाई देने वाली चीज़ों को प्रभावित कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. इनमें में से कोई एक काम करें :

    • कोई चैनल फ़ीड खोलें : किसी स्टोरी को टच और होल्ड करें, चैनल के नाम पर टैप करें, फिर “चैनल पर जाएँ” पर टैप करें। इसके अलावा, “आज” फ़ीड में किसी स्टोरी पर टैप करें, फिर स्टोरी के शीर्ष पर मौजूद चैनल के नाम पर टैप करें।

    • कोई विषय फ़ीड खोलें : विषय शीर्षक पर टैप करें। उदाहरण के लिए, फ़िल्में या यात्रा।

  3. फ़ीड पर सबसे ऊपर, निम्नलिखित से कोई एक काम करें :

    • फ़ॉलो करें : फ़ॉलो करें बटन पर टैप करें।

    • अनफ़ॉलो करें : अधिक बटन पर टैप करें, फिर चैनल अनफ़ॉलो करें या विषय अनफ़ॉलो करें पर टैप करें।

    • ब्लॉक करें : अधिक बटन पर टैप करें, फिर चैलन ब्लॉक करें या विषय ब्लॉक करें पर टैप करें।

    • अनब्लॉक करें : अधिक बटन पर टैप करें, फिर चैनल अनब्लॉक करें या विषय अनब्लॉक करें पर टैप करें।

नोट : शीर्ष स्टोरीज़ सभी के लिए एक जैसी दिखाई देती हैं। अगर आपने किसी चैनल को ब्लॉक किया है और उसकी कहानी शीर्ष स्टोरीज़ में शामिल है, तो आपको शीर्षक दिखाई देगा, लेकिन चैनल आपके बाक़ी फ़ीड में अब भी ब्लॉक रहेगा।

अपनी “पसंदीदा” सूची प्रबंधित करें

“पसंदीदा” आपकी “फ़ॉलो किया जा रहा है” सूची से वे चैनल और विषय दिखाता है जो आपको सबसे ज़्यादा पसंद हैं (आप केवल सीमित संख्या में पसंद कर सकते हैं)। अपनी “पसंदीदा” सूची में चैनल और विषय जोड़ने से उन्हें ऐक्सेस करना आसान हो जाता है।

नोट : आपके द्वारा वर्तमान में फ़ॉलो किए गए चैनल और विषय ही आपकी “पसंदीदा” सूची में जोड़े जा सकते हैं।

पहली बार जब आप अपने iPhone पर News ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कोई पसंदीदा नहीं दिखाई देंगे। आप चैनल और विषयों को पसंदीदा के रूप में चिह्नित करके, अपना पसंदीदा समूह बनाते हैं। आप किसी भी समय अपनी सूची कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. “फ़ॉलो किया जा रहा है” पर टैप करें, “संपादित करें” पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • अपनी पसंदीदा सूची में कोई चैनल या विषय जोड़ें : किसी चैनल या विषय के आगे मौजूद पसंदीदा जोड़ें बटन पर टैप करें।

    • “पसंदीदा” सूची से हटाएँ : वह चैनल या विषय, जिसे आप अब पसंदीदा के रूप में नहीं चाहते, उसके आगे मौजूद पसंदीदा हटाएँ बटन पर टैप करें।

    • पसंदीदा को रीऑर्डर करें : रीऑर्डर करें बटन को टच और होल्ड करें, फिर पसंदीदा को अपनी पसंद के क्रम के हिसाब से ड्रैग करें।

  3. पूर्ण बटन पर टैप करें।

नोट : अगर आप “आज” फ़ीड में “आज” से ब्लॉक करें पर टैप करते हैं, तो आपका पसंदीदा समूह अभी भी आपकी “फ़ॉलो किया जा रहा है” सूची में दिखाई देता है।

“आज” फ़ीड में विशिष्ट चैनल और विषय समूहों का सुझाव देना बंद करें

सुझाए गए चैनल और विषय समूह “आज” फ़ीड में दिखाई दे सकते हैं, लेकिन आप ये सुझाव बंद नहीं कर सकते।

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. “आज” पर टैप करें।

  3. किसी चैनल या विषय समूह में अधिक बटन पर टैप करें, फिर “सुझाव देना बंद करें” पर टैप करें।

चैनल या विषय ब्लॉक नहीं किया गया है, लेकिन News “आज” में स्टोरी समूह प्रदर्शित करना बंद कर देता है।

News को बताएँ कि आपको किस तरह की स्टोरीज़ पसंद हैं

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. “आज” पर टैप करें।

  3. हेडलाइन के नीचे अधिक बटन पर टैप करें, फिर अधिक सुझाएँ या कम सुझाएँ पर टैप करें।

केवल उन चैनल की स्टोरीज़ देखें जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर टैप करें, फिर News पर टैप करें।

  3. “आज” में स्टोरीज़ प्रतिबंधित करें चालू करें, फिर अपनी पसंद की पुष्टि करें।

नोट : स्टोरीज़ प्रतिबंधित करने से “आज” फ़ीड में दिखाई देने वाली स्टोरीज़ की विविधता काफ़ी सीमित हो जाती है। जब आप स्टोरीज़ प्रतिबंधित करते हैं, तो आपको मुख्य स्टोरीज़ और ट्रेंडिंग स्टोरीज़ नहीं दिखाई देती हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.