iPhone पर संदेश का इस्तेमाल करना शुरू करें

संदेश ऐप में, आप लोगों, व्यवसायों और समूहों के साथ टेक्स्ट, तस्वीरों, वीडियो आदि का आदान-प्रदान कर सकते हैं। आप ख़ुद को बैकग्राउंड और ऐनिमेशन की मदद से अभिव्यक्त कर सकते हैं, TV कार्यक्रम और संगीत शेयर कर सकते हैं और संदेश का इस्तेमाल करके अन्य व्यक्तियों को सहयोग दे सकते हैं।

चालू किए गए iMessage के साथ संदेश ऐप का सेटिंग पेन।

iMessage सेटअप करें और डिवाइस में सिंक करें

जब आप और आपका दोस्त, दोनों ही iMessage में साइन इन करते हैं, तो आप एक-दूसरे को अनगिनत संदेश भेज सकते हैं, चाहें आप दुनिया में कहीं भी क्यों न हों। सेटिंग > ऐप्स > संदेश पर जाएँ, फिर iMessage चालू करें। अपने iPhone पर प्राप्त होने वाले संदेश अपने अन्य Apple डिवाइस पर देखने के लिए, टेक्स्ट संदेश फ़ॉरवर्डिंग पर टैप करें, फिर सूची में अपने अन्य डिवाइस चालू करें। पक्का करें कि आपने अन्य डिवाइस पर भी एक ही Apple खाते से साइन इन किया हो।

संदेश में समूह वार्तालाप।

समूह के रूप में चैट करें

आप कई लोगों के साथ एक साथ चैट कर सकते हैं, जैसे कि आपके परिवार के सदस्य या सहकर्मी। लिखें बटन पर टैप करें, समूह में लोगों के नाम दर्ज करें, फिर अपना संदेश लिखें या इसे डिक्टेट करने के लिए डिक्टेट करें बटन पर टैप करें। समूह का नाम रखने के लिए, वार्तालाप के शीर्ष पर समूह के आइकॉन पर टैप करें, “संपादित करें” पर टैप करें, फिर “नाम और तस्वीर संपादित करें” पर टैप करें।

iPhone पर संदेश ऐप में जोड़ें मेन्यू, जो कई iMessage फ़ीचर सूची में दिखाता है : जैसे, ऑडियो मैसेजिंग, App Store, GIF इमेज, चेक इन, Digital Touch, स्थान शेयरिंग और Memoji इसमें शामिल हैं।

टेक्स्टिंग के अलावा और भी बहुत कुछ करें

आपको अपना संचार टेक्स्ट तक सीमित रखने की ज़रूरत नहीं। ईमोजी जोड़ने के लिए, अपने कीबोर्ड पर ईमोजी “की” या अगला कीबोर्ड “की” पर टैप करें। मीडिया, पोल, स्थान शेयरिंग और अधिक जोड़ने के लिए, टेक्स्ट फ़ील्ड के आगे मौजूद जोड़ें बटन पर टैप करें।

बाद में भेजने के लिए शेड्यूल किए गए संदेश ऐप के साथ संदेश वार्तालाप।

संदेश को बाद में भेजने के लिए शेड्यूल करें

यदि काफ़ी रात हो चुकी हो या आपका संदेश अत्यधिक महत्वपूर्ण हो, तो उसे लिखने के तुरंत बाद भेजने के बजाए बाद में भेजने के लिए शेड्यूल करें। जोड़ें बटन पर टैप करें, "बाद में भेजें" पर टैप करें, कोई समय चुनें, फिर भेजें बटन पर टैप करें।

अधिक जानना चाहते हैं?

हो सकता है कि संदेश फ़ीचर की उपलब्धता आपके कैरियर, देश या क्षेत्र पर निर्भर हो।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.