इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर मेल में अपने ईमेल की जाँच करें

मेल ऐप में, आप ईमेल संदेश पढ़ सकते हैं, संपर्क जोड़ सकते हैं और संदेश खोले बिना उसके कुछ कॉन्टेंट प्रीव्यू कर सकते हैं।

मेल इनबॉक्स, ईमेल की सूची दिखाता है।

कोई ईमेल पढ़ें

  1. अपने iPhone पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. उस संदेश पर टैप करें जिसे आप पढ़ना चाहते हैं।

प्राथमिक संदेश पर बाद में वापस आने के लिए, मुझे याद दिलाएँ का इस्तेमाल करें

अगर आपके पास किसी प्राथमिक संदेश को तुरंत देखने का समय नहीं है, तो आप रिमाइंडर पाने और संदेश को अपने इनबॉक्स के शीर्ष पर वापस लाने के लिए समय और तिथि सेट कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. किसी प्राथमिक संदेश पर टैप करें, जवाब दें बटन पर टैप करें, “मुझे याद दिलाएँ” पर टैप करें, फिर चुनें कि आपको कब याद दिलाया जाना है।

एकाधिक ईमेल को पठित के रूप में तुरंत चिह्नित करें

  1. अपने iPhone पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. संदेश सूची देखते समय, अधिक बटन पर टैप करें, चुने पर टैप करें, फिर आपको जिन संदेशों को मार्क करना है उन्हें चुनें।

    महत्वपूर्ण : जब आप कोई लेनदेन, अपडेट या प्रचार संदेश चुनते हैं, तब आप प्रेषक से इस श्रेणी में आए सभी संदेश चुनते हैं।

  3. संदेश सूची के सबसे नीचे चिह्नित करें बटन पर टैप करें, फिर "पठित के रूप में चिह्नित करें" चुनें।

नोट : आपकी होम स्क्रीन पर दिखाए गए अपठित संदेश की संख्या आपकी प्राथमिक श्रेणी में अपठित संदेशों की संख्या को दर्शाती है। सभी श्रेणियों में अपने अपठित संदेशों की कुल संख्या दिखाने के लिए, सेटिंग्ज़ > सूचनाएँ > मेल > सूचनाएँ कस्टमाइज़ करें पर जाएँ, फिर सभी अपठित संदेश चालू करें।

प्राथमिक संदेश और विकल्पों की सूची का प्रीव्यू करें

अगर आप यह देखना चाहते हैं कि कोई प्राथमिक संदेश किस बारे में है, लेकिन उसे पूरी तरह से नहीं खोलना चाहते हैं, तो आप इसका प्रीव्यू देख सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. प्राथमिक संदेश सूची में, संदेश के कॉन्टेंट का प्रीव्यू करने के लिए उसे टच और होल्ड करें तथा जवाब देने, उसे मूव करने आदि के लिए विकल्पों की सूची देखें।

हर ईमेल के लिए, कोई लंबा प्रीव्यू दिखाएँ

आपके इनबॉक्स में, मेल डिफ़ॉल्ट रूप से प्रत्येक ईमेल संदेश के लिए टेक्स्ट की दो पंक्तियाँ डिस्प्ले करता है। आप संदेश खोले बिना टेक्स्ट की अधिक पंक्तियाँ देखना चुन सकते हैं।

सेटिंग्ज़  > ऐप्स > मेल > प्रीव्यू (संदेश सूची के नीचे) पर जाएँ, फिर अधिकतम पाँच पंक्तियाँ चुनें।

पूरी बातचीत दिखाएँ

सेटिंग्ज़  > ऐप्स > मेल पर जाएँ, फिर “वार्तालाप के अनुसार व्यवस्थित करें” चालू करें।

नुस्ख़ा : आप यहाँ अन्य सेटिंग्ज़ भी बदल सकते हैं—जैसे पठित संदेश संक्षिप्त करें या सर्वाधिक हालिया संदेश सबसे ऊपर।

अपने इनबॉक्स में प्रति और Cc लेबल दिखाएँ

सेटिंग्ज़  > ऐप्स > मेल पर जाएँ, फिर प्रति/Cc लेबल दिखाएँ (संदेश सूची के नीचे) चालू करें।

आप प्रति/Cc मेलबॉक्स भी देख सकते हैं, जो आपके लिए भेजे गए सभी मेल को जमा करता है। इसे दिखाने या छिपाने के लिए, मेल ऐप के ऊपरी-बाएँ कोने में मेलबॉक्स बटन को तब तक टैप करें जब तक आपको मेलबॉक्स दिखाई न दें। इसके बाद “संपादित करें” पर टैप करें, फिर “To या Cc” चुनें।

किसी व्यक्ति को अपने संपर्क में जोड़ें या उसे VIP बनाएँ

आप किसी व्यक्ति को अपने संपर्कों में सहेज सकते हैं, ताकि भविष्य में आसानी से उसका ईमेल संदेश ढूँढ सकें या उसे VIP बना सकें, ताकि आपको उससे प्राप्त होने वाला कोई भी संदेश ऑटोमैटिकली तारांकित हो जाए।

  1. अपने iPhone पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. किसी संदेश में, किसी व्यक्ति के नाम या ईमेल पते पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • नया संपर्क जोड़ें : “संपर्क कार्ड देखें” पर टैप करें, फिर “नया संपर्क बनाएँ” पर टैप करें। संपर्क से जुड़ी कोई अन्य जानकारी भरें, फिर पूर्ण बटन पर टैप करें।

    • किसी मौजूदा संपर्क में ईमेल पता जोड़ें : “संपर्क कार्ड देखें” पर टैप करें, फिर “मौजूदा संपर्क में जोड़ें” पर टैप करें। कोई संपर्क चुनें, फिर पूर्ण बटन पर टैप करें।

    • अपनी VIP सूची में जोड़ें : VIP में जोड़ें पर टैप करें।

संपर्क तस्वीरें दिखाएँ या छिपाएँ

  1. अपने iPhone पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. इनबॉक्स में, स्क्रीन के शीर्ष पर मौजूद अधिक बटन पर टैप करें, फिर संपर्क तस्वीर दिखाएँ को चयनित या अचयनित करें।

ईमेल के सारांश देखें

अगर Apple Intelligence* चालू है, तो आप इसका इस्तेमाल ईमेल संदेश या ईमेल थ्रेड में सबसे ज़रूरी पॉइंट को सारांशित करने के लिए कर सकते हैं। मेल में Apple Intelligence का इस्तेमाल करें देखें।

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.