इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर मौसम जाँचें

अपने वर्तमान स्थान के लिए मौसम जाँचें। आगामी प्रति घंटे और 10-दिन का पूर्वानुमान देखें, ख़राब मौसम की जानकारी देखें और भी बहुत कुछ देखें।

ऊपर से नीचे तक मौसम ऐप पर दिखाई देने वाली जानकारी : स्थान, वर्तमान तापमान, दिन का उच्च और निम्न तापमान, प्रतिघंटा पूर्वानुमान और 10-दिन के पूर्वानुमान से पहले कुछ दिन। नीचे की ओर मध्य में डॉट वाली पंक्ति, जो स्थान सूची में अन्य स्थानों का प्रतिनिधित्व करती है। निचले-दाएँ कोने में, स्थान सूची बटन है और निचले-बाएँ कोने में नक़्शा दिखाएँ बटन है।

नोट : ख़राब मौसम के अलर्ट, वायु गुणवत्ता, अगले-घंटे का वर्षण और समाचार जैसे कुछ मौसम ऐप फ़ीचर, सभी देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं। मौसम ऐप के डेटा स्रोतों के बारे में जानने के लिए, Apple सहायता आलेख मौसम ऐप में फ़ीचर उपलब्धता और डेटा स्रोत देखें।

आपके शुरू करने से पहले

मौसम ऐप आपके वर्तमान स्थान का पूर्वानुमान प्राप्त करने के लिए, स्थान सेवाओं का इस्तेमाल करता है। आप पूर्वानुमान की सटीकता बढ़ाने के लिए सटीक स्थान चालू कर सकते हैं।

  1. सेटिंग  > गोपनीयता और सुरक्षा > स्थान सेवाएँ > मौसम पर जाएँ।

  2. सटीक स्थान चालू करें।

स्थानीय पूर्वानुमान और स्थितियाँ जाँचें

  1. अपने iPhone पर मौसम ऐप पर जाएँ।

    आपके वर्तमान स्थान के विवरण दिखाए जाते हैं। मौसम आइकॉन के बारे में सीखें देखें।

    अगर आपको उस स्थान का विवरण दिखाई नहीं देता है जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं, तो स्थान सूची बटन पर टैप करें, फिर “मेरा स्थान” या “अन्य स्थान” पर टैप करें।

  2. इनमें से कोई एक काम करें :

    • घंटे के आधार पर पूर्वानुमान में अलग-अलग समय देखें : घंटे के आधार पर डिस्प्ले को बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें।

      नोट : वायु गुणवत्ता पैमाना घंटेवार पूर्वानुमान के ऊपर दिखाई देता है, जब वायु गुणवत्ता उस स्थान के लिए एक विशेष स्तर तक पहुँच जाती है। कुछ स्थानों के लिए, वायु गुणवत्ता पैमाना हमेशा घंटेवार पूर्वानुमान के ऊपर दिखाई देता है।

    • वर्षा की संभावना, उच्च और निम्न तापमान आदि देखें : “घंटे के आधार पर पूर्वानुमान” पर टैप करें, फिर प्रदर्शित की गई मौसम की स्थिति बदलने के लिए, चार्ट स्थिति बटन पर टैप करें।

      नुस्ख़ा : आने वाले दिनों की यही जानकारी देखने के लिए, बाईं ओर स्वाइप करें।

    • अधिक मौसम विवरण देखें : प्रत्येक स्थान के मौसम पृष्ठ में विस्तृत जानकारी शामिल है, जिसमें संभावित ख़राब मौसम के अलर्ट, मौसम संबंधी समाचार, वायु गुणवत्ता, UV इंडेक्स, हवा, दृश्यता, चंद्र कला आदि मौजूद हैं।

      वर्षा या ख़राब मौसम की घटनाओं के बारे में सूचनाएँ पाने के लिए, मौसम संबंधित सूचनाएँ प्रबंधित करें देखें।

      नुस्ख़ा : आज के तापमान या ऐतिहासिक औसत की तुलना में वर्षा कैसी है, इसके बारे में अधिक जानकारी देखने के लिए “औसत मौसम विवरण” पर टैप करें।

      मौसम ऐप सबसे ऊपर वर्तमान स्थान दिखाता है। साथ ही, उसके नीचे वर्तमान तापमान और मौसम की स्थिति दिखाता है। स्क्रीन के बाक़ी हिस्से में मौसम संबंधी विवरण मौजूद हैं, जिनमें UV इंडेक्स, हवा और वर्षा शामिल हैं।

मौसम इकाइयाँ कस्टमाइज़ करें

आप मौसम डेटा में इस्तेमाल की गई इकाइयाँ बदल सकते हैं। इसमें तापमान के लिए फ़ैरेनहाइट या सेल्शियस और हवा के लिए मील प्रति घंटा, किलोमीटर प्रति घंटा, नॉट या ब्यूफ़ोर्ट शामिल हैं।

  1. अपने iPhone पर मौसम ऐप पर जाएँ।

  2. स्थान सूची बटन पर टैप करें।

  3. अधिक बटन पर टैप करें, इकाइयों पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • तापमान की इकाइयाँ बदलें : फ़ैरेनहाइट, सेल्शियस या “सिस्टम सेटिंग का इस्तेमाल करें” पर टैप करें।

    • हवा, वर्षा, दबाव या दूरी इकाइयाँ बदलें : वर्तमान माप इकाई के सामने मौजूद क्रिया बटन मेनू पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

मौसम के बारे में एक रिपोर्ट भेजें

अगर आपके स्थान का मौसम, मौसम ऐप में दिखाई गई जानकारी से मेल नहीं खाता है, तो अपने स्थान के मौसम की रिपोर्ट कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर मौसम ऐप पर जाएँ।

  2. स्थान सूची बटन पर टैप करें, अधिक बटन पर टैप करें, फिर समस्या की रिपोर्ट करें पर टैप करें।

  3. उन विकल्पों पर टैप करें जो आपके स्थान में मौसम की स्थिति का सबसे सटीक वर्णन करते हैं, फिर सबमिट करें पर टैप करें।

आपके द्वारा Apple के साथ शेयर की जाने वाली जानकारी, आपके Apple खाते से नहीं जुड़ी होती है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.