इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर किसी फ़ोकस के लिए सूचनाओं को अनुमति दें या उन्हें मौन करें

जब आप फ़ोकस सेटअप करते हैं, तो आप वे लोग और ऐप्स चुन सकते हैं जिनसे आप सूचनाएँ प्राप्त करना चाहते हैं। आप ऐसा उन्हें मौन करके या उन्हें अनुमति देकर कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, वर्क फ़ोकस सेटअप करें और केवल अपने सहकर्मियों और आपके द्वारा काम के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स की सूचनाएँ प्राप्त करने की अनुमति दें।

फ़ोकस के दौरान, विशेष लोगों से सूचनाएँ प्राप्त करने की अनुमति दें या उन्हें मौन करें

  1. सेटिंग्ज़  > फ़ोकस पर जाएँ, फिर फ़ोकस चुनें। उदाहरण के लिए, डू नॉट डिस्टर्ब, पर्सनल, स्लीप या वर्क।

  2. “लोग” पर टैप करें (या “लोग चुनें” पर टैप करें), फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • विशेष लोगों को अनुमति दें : “इनसे सूचनाओं को अनुमति दें” पर टैप करें, लोग जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर अपने संपर्कों से चुनें।

      आप लोगों के कुछ समूहों से कॉल की अनुमति देने और दोहराई गई कॉल की अनुमति देने के लिए भी विकल्प चालू कर सकते हैं (3 मिनट के भीतर समान व्यक्ति से दो या अधिक कॉल)।

    • विशेष लोगों को मौन करें : “इनसे सूचनाएँ मौन करें” पर टैप करें, लोग जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर अपने संपर्कों से चुनें।

      आप “मौन किए गए लोगों से कॉल की अनुमति दें” को भी चालू कर सकते हैं।

नोट : भले ही आपकी फ़ोकस सेटिंग्ज़ कुछ भी हों, आप अपने आपातकालीन संपर्कों से कॉल प्राप्त करने की अनुमति दे सकते हैं। सूचनाएँ मौन होने पर, आपातकालीन संपर्कों के कॉल की अनुमति दें, नीचे देखें।

“इंटेलीजेंट ब्रेकथ्रू और साइलेंसिंग” चालू होने पर, Apple Intelligence* ज़रूरी सूचनाओं को आपको बाधित करने की अनुमति देता है और उन सूचनाओं को मौन कर देता है जो ज़रूरी नहीं लगती हैं। Apple Intelligence की मदद से सूचनाओं का सारांश पाना और व्यवधान कम करना देखें।

फ़ोकस के दौरान, विशेष ऐप्स से सूचनाएँ प्राप्त करने की अनुमति दें या उन्हें मौन करें

  1. सेटिंग्ज़  > फ़ोकस पर जाएँ, फिर फ़ोकस चुनें। उदाहरण के लिए, डू नॉट डिस्टर्ब, पर्सनल, स्लीप या वर्क।

  2. “ऐप्स” पर टैप करें (या ऐप्स चुनें पर टैप करें), फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • विशेष ऐप्स को अनुमति दें : “इनसे सूचनाओं को अनुमति दें” पर टैप करें, ऐप्स जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर ऐप्स चुनें।

    • विशेष ऐप्स को मौन करें : “इनसे सूचनाएँ मौन करें” पर टैप करें, ऐप्स जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर ऐप्स चुनें।

    नोट : आप अपनी होम स्क्रीन पर जोड़े गए विशेष वेब ऐप्स की सूचनाओं को अनुमति दे सकते हैं या उन्हें मौन कर सकते हैं। (अपनी होम स्क्रीन पर कोई वेबसाइट आइकॉन जोड़ें देखें।)

आप टाइम सेंसटिव सूचनाएँ भी चालू कर सकते हैं, जो सभी ऐप्स को टाइम सेंसटिव सूचनाएँ तुरंत भेजने की अनुमति देता है।

चुनें कि अपना फ़ोरस स्टेटस शेयर करना है या नहीं

जब आप फ़ोकस का इस्तेमाल करते हैं और आपका फ़ोकस स्टेटस चालू है, तो जो लोग आपसे संपर्क करने की कोशिश करते हैं (उदाहरण के लिए, संदेश का इस्तेमाल करके) वे देख सकते हैं कि आपने "सूचनाएँ मौन कर दी हैं।” आप इसे चालू या बंद कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. फ़ोकस पर टैप करें, फ़िर फ़ोकस स्टेटस पर टैप करें।

  3. फ़ोकस स्टेटस शेयर करना चालू या बंद करें।

  4. अगर आप इसे चालू करते हैं, तो चुनें कि कौनसे फ़ोकस प्रोफ़ाइल यह शेयर कर सकते हैं कि आपकी सूचनाएँ मौन हैं।

सूचनाएँ मौन होने पर, आपातकालीन संपर्कों के कॉल की अनुमति दें

आप आपातकालीन संपर्कों से ध्वनियों और वाइब्रेशन को तब भी आने की अनुमति दे सकते हैं, जब आपका iPhone या सूचनाएँ मौन होती हैं।

  1. संपर्क खोलें

  2. कोई संपर्क चुनें, फिर संपादित करें पर टैप करें।

  3. रिंगटोन या SMS टोन पर टैप करें, फिर आपातकालीन बायपास चालू करें।

    या अपना मेडिकल ID सेटअप करें और आपातकालीन संपर्क की पहचान करें।

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.