इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर HDR कैमरा सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करें

HDR (हाई डाइनैमिक रेंज) आपको उच्च कॉन्ट्रास्ट स्थितियों में बेहतरीन शॉट लेने में मदद करता है। iPhone कैमरा अलग-अलग एक्सपोज़र पर तेज़ी से कई तस्वीरें लेता है और आपकी तस्वीरों में अधिक हाइलाइट और शैडो लाने के लिए उन्हें एक साथ मिलाता है।

डिफ़ॉल्ट रूप से, iPhone तब HDR (रियर कैमरा और फ़्रंट कैमरा के लिए) में तस्वीर लेता है जब यह सबसे प्रभावी होता है।

समर्थित मॉडल वास्तविक रंग और कॉन्ट्रास्ट कैप्चर करने के लिए HDR में वीडियो रिकॉर्ड करते हैं।

ऑटोमैटिक HDR बंद करें

डिफ़ॉल्ट रूप से, iPhone तब ऑटोमैटिकली HDR का इस्तेमाल करता है जब यह सबसे प्रभावी होता है। कुछ iPhone मॉडल पर, आप HDR को मैनुअली नियंत्रित कर सकते हैं।

iPhone 11 मॉडल, iPhone SE (दूसरी पीढ़ी) और iPhone 12 पर सेटिंग  > कैमरा पर जाएँ, फिर स्मार्ट HDR बंद करें। इसके बाद, कैमरा स्क्रीन से, इसे बंद या चालू करने के लिए HDR पर टैप करें।

HDR वीडियो बंद और चालू करें

समर्थित मॉडल पर, वास्तविक रंग और कॉन्ट्रास्ट के लिए Dolby Vision HDR में iPhone वीडियो रिकॉर्ड करता है। HDR वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए, सेटिंग्ज़  > कैमरा > वीडियो रिकॉर्ड करें पर जाएँ, फिर HDR वीडियो या HDR (आपके मॉडल के आधार पर) बंद करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.