इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर नक़्शा में आस-पास के आकर्षण, रेस्तराँ और सेवाएँ ढूँढें

आप आस-पास के आकर्षण, सेवाएँ आदि पा सकते हैं।

नोट : आस-पास के लिए सुझाव की सुविधा सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें।

खोज फ़ील्ड, आस-पास की सेवाओं के लिए श्रेणियाँ और शहर गाइड को नक़्शा ऐप दिखाता है। स्क्रीन के निचले हिस्से में iPhone ऑनस्क्रीन कीबोर्ड मौजूद है।

आस-पास का कोई आकर्षण, रेस्तराँ या सेवा ढूँढें

या Siri का इस्तेमाल किए बिना :

  1. अपने iPhone पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. खोज फ़ील्ड पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • आस-पास ढूँढें के नीचे किराने की दुकान या रेस्तराँ जैसी श्रेणी पर टैप करें।

    • खोज फ़ील्ड में “खेल के मैदान” या “पार्क” जैसी जानकारी दर्ज करें, फिर “आस-पास खोजें” परिणाम पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : आप होम स्क्रीन पर नक़्शा ऐप आइकॉन को टच और होल्ड भी कर सकते हैं, फिर “आस-पास खोजें” पर टैप करें। कंट्रोल सेंटर, होम स्क्रीन और ऐप लाइब्रेरी से त्वरित क्रियाएँ करें देखें।

    आप जो खोज रहे हैं उसके आधार पर, अधिक खोज मानदंड लागू कर सकते हैं, अतिरिक्त जानकारी पाने के लिए किसी सुझाव पर टैप कर सकते हैं, साथ ही और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

  3. आस-पास के क्षेत्र बदलने के लिए, नक़्शा ड्रैग करें।

दुनिया भर के बेहतरीन स्थानों पर भोजन करने, ख़रीदारी करने और एक्सप्लोर करने के स्थानों के बारे में सुझाव पाने के लिए, गाइड के साथ स्थानों को एक्सप्लोर करें देखें।

Wikipedia के सौजन्य से सिटी गाइड में लास वेगास, सैन फ़्रैंसिस्को और पोर्टलैंड की इमेज।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.