इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर मेल में इनकमिंग ईमेल को ऑटोमैटिकली वर्गीकृत करें

मेल ऐप आपके ईमेल संदेशों को अलग-अलग श्रेणियों में ऑटोमैटिकली सॉर्ट कर देता है, ताकि आप संदेश ज़्यादा तेज़ी से ढूँढ सकें और उन्हें प्रबंधित कर सकें (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है)।

  •  प्राथमिक : निजी संदेश और टाइम सेंसटिव जानकारी ढूँढें।

  •  लेनदेन : अपने पुष्टिकरण, रसीदों और शिपिंग नोटिस का ट्रैक रखें।

  •  अपडेट : ख़बर, न्यूज़लेटर और सोशल अपडेट की जानकारी जुटाएँ।

  •  प्रचार : अपने कूपन और सेल्स ईमेल ब्राउज़ करें।

नोट : जब लेनदेन, अपडेट या प्रचार के संदेश में टाइम सेंसटिव जानकारी होती है, तो इसे भी प्राथमिक संदेश सूची में शामिल किया जाता है।

लेनदेन, अपडेट या प्रचार प्रेषक के सभी संदेश देखें

जब आप लेनदेन, अपडेट या प्रचार संदेश पर टैप करते हैं, प्रेषक के संदेशों का एक डाइजेस्ट दृश्य खुल जाता है। उदाहरण के लिए, अगर आप कोई लेनदेन संदेश खोलते हैं, तो आपके ऊपर या नीचे स्क्रोल करने पर उस प्रेषक की ओर से भेजे गए अन्य सभी लेनदेन संदेश भी दिखाई देंगे।

नोट : जब आप डाइजेस्ट दृश्य खोलते हैं, आप प्रेषक की ओर से भेजे गए सभी संदेशों पर क्रिया कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. लेनदेन , अपडेट या प्रचार संदेश पर टैप करें।

    समान प्रेषक से प्राप्त हुए इस श्रेणी में आपके सभी संदेश इस सूची में दिखाई देते हैं।

  3. किसी प्रेषक से प्राप्त अपने सभी संदेश देखने के लिए, प्रेषक संदेश सूची के शीर्ष पर क्रिया मेनू बटन पर टैप करें, फिर सभी संदेश दिखाएँ चुनें।

नोट : प्राथमिक संदेश प्रेषक से समूहीकृत नहीं किए जाते।

स्क्रोल करते समय केवल एक लेनदेन, अपडेट या प्रचार संदेश देखने के लिए, अपने इनबॉक्स पर वापस जाएँ, अधिक बटन पर टैप करें, फिर “प्रेषक से समूहीकृत करें” को अचयनित करें।

प्रेषक की श्रेणी बदलें

आप मैनुअली किसी प्रेषक के संदेश को अपनी पसंद की श्रेणी में वर्गीकृत कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. इनमें से कोई एक काम करें :

    • किसी प्रेषक के प्राथमिक संदेश दोबारा वर्गीकृत करें : प्राथमिक संदेश पर टैप करें, अधिक क्रियाएँ बटन पर टैप करें, फिर “प्रेषक को वर्गीकृत करें” चुनें।

    • किसी प्रेषक से लेनदेन, अपडेट या प्रचार संदेश दोबारा वर्गीकृत करें : लेनदेन , अपडेट या प्रचार संदेश पर टैप करें। संदेश सूची के शीर्ष पर अधिक बटन पर टैप करें, फिर प्रेषक को वर्गीकृत करें चुनें।

  3. श्रेणी चुनें फिर जारी रखें पर टैप करें।

    प्रेषक से सभी वर्तमान और भविष्य के संदेश आपकी चुनी गई श्रेणी में प्रदर्शित होंगे।

श्रेणी बंद करें

नुस्ख़ा : आप किसी इनबॉक्स में सभी ईमेल तुरंत देख सकते हैं। "सभी मेल" खोलने के लिए, इनबॉक्स में सबसे ऊपर मौजूद श्रेणियों पर बाईं ओर स्वाइप करें।

  1. अपने iPhone पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. इनबॉक्स में, स्क्रीन के शीर्ष पर मौजूद अधिक बटन पर टैप करें, फिर सूची दृश्य चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.