इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर कैमरा कंट्रोल के लिए ऐक्सेसिबिलिटी सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करें

समर्थित मॉडल पर, आप कैमरा कंट्रोल को हल्के से दबाने के लिए कितना दबाव ज़रूरी है या इसे हल्के से दो बार दबाने के लिए कितनी गति ज़रूरी है, उसे बदल सकते हैं। आप ज़ूम या डेप्थ जैसे कंट्रोल ऐक्सेस करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले जेस्चर भी बदल सकते हैं, उस जेस्चर को अक्षम कर सकते हैं या कैमरा कंट्रोल को पूरी तरह से अक्षम कर सकते हैं।

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > कैमरा कंट्रोल पर जाएँ।

  2. इनमें से कोई एक काम करें :

    • पूरी तरह कैमरा कंट्रोल अक्षम करें : कैमरा कंट्रोल बंद करें।

    • कंट्रोल ऐक्सेस करने के लिए “हल्का दबाएँ” जेस्चर का इस्तेमाल करें : “हल्का दबाएँ” को चालू करें। जेस्चर को अक्षम करने के लिए इसे बंद करें।

    • कंट्रोल ऐक्सेस करने के लिए स्वाइप जेस्चर का इस्तेमाल करें : स्वाइप चालू करें। जेस्चर को अक्षम करने के लिए इसे बंद करें।

    • कैमरा कंट्रोल हल्के से दबाने के लिए ज़रूरी दबाव ऐडजस्ट करें : हल्का दबाव बल के नीचे दृढ़ता विकल्प चुनें। आपने जो दबाव सेट किया है उसे आज़माने के लिए जेस्चर का अभ्यास करें।

    • कैमरा कंट्रोल हल्के से दो बार दबाने के लिए ज़रूरी गति ऐडजस्ट करें : दो बार हल्का दबाने की गति के नीचे, चुनें कि आपको कितनी तेज़ दबाना होगा जिससे iPhone दो बार हल्का दबाने को पहचान पाए।

आप कैमरा कंट्रोल कस्टमाइज़ करके आवर्धक ऐप खोल सकते हैं। अन्य ऐप खोलने के लिए कैमरा कंट्रोल का इस्तेमाल करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.