iPhone पर FaceTime कॉल के दौरान कोई Live Photo लें

जब आप FaceTime वीडियो कॉल पर होते हैं, तो अपनी बातचीत का कोई क्षण कैप्चर करने के लिए Live Photo ले सकते हैं (यह सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है)। कैमरा तस्वीर लेने से ठीक पहले और बाद में होने वाली जानकारी को ऑडियो सहित कैप्चर कर लेता है, ताकि आप बाद में उसे ठीक उसी तरह देख और सुन सकें, जैसे वह हुआ था।

नोट : पक्का करें कि FaceTime Live Photos को सेटिंग  > ऐप्स > FaceTime में चालू किया गया हो।

  1. FaceTime ऐप में वीडियो कॉल के दौरान, FaceTime कंट्रोल दिखाने के लिए स्क्रीन पर टैप करें (यदि वे दिखाई न दे रहे हों)।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • किसी अन्य व्यक्ति के साथ कॉल के दौरान : Live Photo लें बटन पर टैप करें।

    • समूह FaceTime कॉल के दौरान : उस व्यक्ति की टाइल पर टैप करें जिसकी आप तस्वीर लेना चाहते हैं, फिर Live Photo लें बटन पर टैप करें।

आप दोनों को सूचना मिलती है कि तस्वीर ले ली गई है और Live Photo आपके तस्वीर ऐप में सहेजी गई है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.