इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर किसी फ़ैमिली शेयरिंग समूह में कोई सदस्य जोड़ें

फ़ैमिली शेयरिंग की मदद से, परिवार का प्रत्येक सदस्य परिवार समूह में अपने Apple खाते का इस्तेमाल करके शामिल होता है। इस तरह, आप तस्वीर या दस्तावेज़ जैसी व्यक्तिगत जानकारी शेयर किए बिना सब्सक्रिप्शन और अन्य फ़ीचर का ऐक्सेस शेयर कर सकते हैं।

परिवार का आयोजक आसानी से परिवार के उन सदस्यों को आमंत्रित कर सकता है जिनका Apple खाता है या किसी बच्चे के लिए Apple खाता बना सकता है जिसके पास अभी तक Apple खाता नहीं है।

फ़ैमिली शेयरिंग सदस्यों के प्रकार के बारे में जानें

Apple खाते वाला परिवार का सदस्य जोड़ें

फ़ैमिली शेयरिंग समूह का आयोजक परिवार के किसी ऐसे सदस्य को जोड़ सकता है जिसके पास अपना Apple खाता हो।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. परिवार पर टैप करें।

    मेरे लिए परिवार सेटिंग खोलें

  3. ऊपरी-दाएँ कोने में “सदस्य जोड़ें” बटन पर टैप करें, “अन्य को आमंत्रित करें” पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    आप AirDrop, संदेश या मेल का इस्तेमाल करके आमंत्रण भेज सकते हैं। अगर आप परिवार के सदस्य के नज़दीक हैं, तो आप "व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करें" पर भी टैप कर सकते हैं और अपने डिवाइस पर परिवार के सदस्य से उनके Apple खाते का ईमेल पता (या फ़ोन नंबर) और पासवर्ड डालने के लिए कह सकते हैं।

आप जिन लोगों को आमंत्रित करते हैं, उन्हें आपका आमंत्रण सेटिंग्ज़ पर सबसे ऊपर, परिवार पंक्ति में दिखाई देता है। अगर उन्होंने आपका आमंत्रण स्वीकार नहीं किया है, तो आप रिमाइंडर का इस्तेमाल करके भी फ़ॉलोअप कर सकते हैं।

बच्चे के लिए Apple खाता बनाएँ

13 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, ख़ुद से Apple खाता नहीं बना सकते। (यह उम्र देश या क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग होती है।) लेकिन अगर आप पारिवारिक आयोजक या अभिभावक हैं, तो आप बच्चे के लिए Apple खाता बना सकते हैं और उन्हें फ़ैमिली शेयरिंग समूह में जोड़ सकते हैं।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. परिवार पर टैप करें।

    मेरे लिए परिवार सेटिंग खोलें

  3. इनमें से कोई एक काम करें :

    • अगर आप माता-पिता या अभिभावक हैं : सदस्य जोड़ें बटन पर टैप करें।

    • अगर आप परिवार के आयोजक हैं : सदस्य जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर बच्चे का खाता बनाएँ पर टैप करें।

      नोट : अगर आपके बच्चे का Apple खाता पहले से बना हुआ है, तो "अन्य लोगों को आमंत्रित करें" पर टैप करें। वे आपका आमंत्रण स्वीकार करने के लिए, आपके डिवाइस पर अपना Apple खाता और पासवर्ड डाल सकते हैं।

  4. बच्चे का नाम और जन्मदिन दर्ज करें। बच्चे के जन्मदिन का इस्तेमाल करके सुझाए गए कॉन्टेंट प्रतिबंध सेट किए जाते हैं जो निर्धारित करते हैं कि वे कैसा कॉन्टेंट ऐक्सेस कर सकें।

    आप सेटिंग  > स्क्रीन टाइम में कॉन्टेंट ब्लॉक कर सकते हैं और iTunes और App Store से ख़रीदारी रोक सकते हैं, विशिष्ट संपर्कों से कॉल और संदेशों को अनुमति दे सकते हैं या ब्लॉक कर सकते हैं और स्क्रीन से दूर रहने का समय शेड्यूल कर सकते हैं; अपने बच्चे का स्थान फ़ैमिली शेयरिंग समूह के सभी सदस्यों के साथ और बाद में जोड़े जाने वाले नए सदस्यों के साथ भी शेयर कर सकते हैं और “ख़रीदने के लिए पूछें” का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप किसी भी समय ये सेटिंग्ज़ बदल सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, निम्नलिखित में से कोई एक देखें :

  5. बच्चे का खाता बनाना पूर्ण करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

बच्चे के खाते और वह उम्र जिसमें बच्चा अपना Apple खाता बना सकता है उसके बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख अपने बच्चे के लिए Apple खाता बनाएँ देखें।

इमेज निर्माण, लेखन टूल और इंटेलिजेंस एक्सटेंशन सहित, Apple Intelligence* के फ़ीचर के ऐक्सेस की अनुमति दें। स्क्रीन टाइम में Apple Intelligence के फ़ीचर का ऐक्सेस ब्लॉक करें देखें।

अगर आप किसी मौजूदा फ़ैमिली शेयरिंग समूह में शामिल होना चाहते हैं, तो आयोजक से आपको जोड़ने के लिए कहें। आप एक समय में केवल एक फ़ैमिली शेयरिंग समूह के सदस्य हो सकते हैं। अगर आप किसी अन्य समूह में शामिल होना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपना वर्तमान समूह छोड़ें। कोई फ़ैमिली शेयरिंग समूह छोड़ें देखें।

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.